स्कॉर्पियो ने 13 लोगों को कुचला, दो की मौत

भुइंया पूजा से लौटने के दौरान हुआ हादसा जाले (दरभंगा) : अतरबेल-जाले पथ में रतनपुर खोरही पाकर के पास गुरुवार की देर रात स्काॅर्पियो ने 13 लोगों को कुचल दिया. इस घटना में रतनपुर गांव के लट्टू सदा (52) की जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के […]
भुइंया पूजा से लौटने के दौरान हुआ हादसा
जाले (दरभंगा) : अतरबेल-जाले पथ में रतनपुर खोरही पाकर के पास गुरुवार की देर रात स्काॅर्पियो ने 13 लोगों को कुचल दिया. इस घटना में रतनपुर गांव के लट्टू सदा (52) की जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के अनगऊआ-माधोपुर निवासी रामराजी सदा ने डीएमसीएच ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, भुइंया बाबा की पूजा से एक दिन पूर्व गांव की सीमा बांधने के लिए सभी भगत के साथ झुंड बना कर निकले थे.
बलुआही के पास से सीमा बांध कर लौट रहे थे कि अतरबेल से जाले की ओर तेज गति से आ रहे स्काॅर्पियो ने लोगों को कुचल दिया. दुर्घटना में बच्चिया देवी, विजय सदा (26), सुधीर सदा (30) व मोहन सदा (54) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इन सभी की गंभीर हालत देख डीएमसीएच रेफर किया गया. इधर, रतनपुर निवासी मंगल सदा (65), राजा सदा (65), कृष्ण कुमार (16), अशर्फी सदा (45), राज कुमार तथा ढढ़िया निवासी संजीव सदा (25) एवं तीसरी सदा (60) को जाले थाने की पुलिस के सहयोग से स्थानीय रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




