सीता कह रहीं सांस्कृतिक क्षरण रोकें : कुलपति

दरभंगा : धरती पुत्री माता सीता मिथिला की संस्कृति की याद दिला रही हैं. हमें सांस्कृतिक क्षरण रोकने के लिए कह रही हैं. यह बात लनामिवि के वीसी प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कही. वे गुरुवार को एमएमटीएम कालेज सभागार में विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित श्रीसीता पूजनोत्सव सह मैथिली दिवस समारोह में […]
दरभंगा : धरती पुत्री माता सीता मिथिला की संस्कृति की याद दिला रही हैं. हमें सांस्कृतिक क्षरण रोकने के लिए कह रही हैं. यह बात लनामिवि के वीसी प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कही. वे गुरुवार को एमएमटीएम कालेज सभागार में विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित श्रीसीता पूजनोत्सव सह मैथिली दिवस समारोह में बोल रहे थे. समारोह का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने आयोजन स्थल पर बांये हाथ में शिवधनुष उठाये माता की पूजी गई मूर्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी आकर्षक मूर्ति कम ही देखने को मिलती है जो अभिभूत कर दे. माता की मूर्ति हमसे सांस्कृतिक संरक्षण की अपेक्षा कर रही. एमएमटीएम को इसका केंद्र बनाया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




