घर में घुस कर बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

दरभंगा : घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के मंसारा गांव में एक शादीशुदा युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. सोमवार की रात उसने गांव की एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बताया जाता है कि बच्ची दया की भीख मांगती रही, लेकिन दुष्कर्मी ने उसे हवस का शिकार बना डाला. दुष्कर्म की शिकार […]
दरभंगा : घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के मंसारा गांव में एक शादीशुदा युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. सोमवार की रात उसने गांव की एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बताया जाता है कि बच्ची दया की भीख मांगती रही, लेकिन दुष्कर्मी ने उसे हवस का शिकार बना डाला. दुष्कर्म की शिकार बच्ची लहुलुहान होकर बेहोश हो गई. इसकी जानकारी पड़ोसियों को तब लगी, जब बच्ची की चाची मंगलवार की अहले सुबह उसके घर का दरवाजा खुला देखी.
चाची घर में झांकी तो उसके होश उड़ गए. बच्ची लहुलुहान होकर बेहोश पड़ी हुई थी. महिला ने पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी. पड़ोसियों ने बच्ची की हालत देख इलाज के लिए उसे डीएमसीएच पहुंचाया. गायनिक वार्ड में बच्ची का इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत चिंताजनक है. दुष्कर्म के कारण बहुत अधिक रक्तश्राव हुआ है. बेंता ओपी पुलिस ने पीड़िता की चाची का बयान दर्ज किया है. दर्ज बयान में पीड़िता के हवाले से चाची ने बताया है कि गांव के रामरथ मुखिया का बेटा बमबम मुखिया ने दुष्कर्म किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




