बिजली बहाल करने से पहले ही भेजा बिल

Published at :03 May 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली बहाल करने से पहले ही भेजा बिल

बिरौल : कनेक्शन मिले वर्षों बीत जाने के बाद भी दो सौ परिवारों में बिजली की रोशनी नहीं पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को एसबीआई के निकट सड़क जाम कर विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी व हो हंगामा किया. मामला सहसराम पंचायत के महादलित टोले का है. यहां दो साल पूर्व बीपीएल के तहत […]

विज्ञापन

बिरौल : कनेक्शन मिले वर्षों बीत जाने के बाद भी दो सौ परिवारों में बिजली की रोशनी नहीं पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को एसबीआई के निकट सड़क जाम कर विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी व हो हंगामा किया. मामला सहसराम पंचायत के महादलित टोले का है.

यहां दो साल पूर्व बीपीएल के तहत दर्जनों परिवार को बिजली का कनेक्शन दिया गया थी. इसमें विभाग द्वारा मीटर लगाने के साथ ही बिल भी इन दलितों के घरों तक आना शुरू हो गया.
सड़क जाम का नेतृत्व कर रहे युवा संस्कार मिथिला फाउंडेशन के सदस्य मुकुल चौधरी, अभिषेक झा, अरुण चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि पंचायत के इस दलित टोले में बिजली विभाग ने कनेक्शन देने के बाद बिल भेजना शुरू कर दिया है, लेकिन बिजली की रोशनी आज तक नहीं पहुंची है. लोगों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी तो सड़क को जाम किया गया है. इसके बाद भी इस मोहल्ले में बिजली नहीं पहुंची तो विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा.
जताया हर्ष : बहेड़ी़ जदयू तकनीकी प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष इक़बाल अंसारी ने उसरी निवासी खर्शीद अली को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. इसे लेकर युवा जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष रामशंकर सिंह, दिनेश राय, विकास यादव, विपिन मंडल, आजाद आलम, कमरे आलम, रिजवान कैंसर अदि ने जिला अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री अली को बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन