तीन वाहनों की टक्कर में दर्जनभर जख्मी

Published at :03 May 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
तीन वाहनों की टक्कर में दर्जनभर जख्मी

बरात से लौटने के दौरान हुआ हादसा बेनीपुर : बहेड़ा थाना क्षेत्र के नार बांध के निकट सोमवार की अहले सुबह क्रमशः तीन वाहन की टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जकौली के कुछ लोग धोईघाट कल्याण बरात गये थे. चार बजे सुबह एक […]

विज्ञापन

बरात से लौटने के दौरान हुआ हादसा

बेनीपुर : बहेड़ा थाना क्षेत्र के नार बांध के निकट सोमवार की अहले सुबह क्रमशः तीन वाहन की टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जकौली के कुछ लोग धोईघाट कल्याण बरात गये थे. चार बजे सुबह एक पिकअप वैन से लौटने के दौरान नारि बान्ध के निकट विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही मुर्गी लदी पिकअप से टक्करा गयी. उसमें सवार लोग अफरा-तफरी के बीच सड़क पर खड़े थे. इसी बीच दरभंगा की ओर तेज रफ्तार मे आ रही. चमचमाती स्कार्पियो ने सड़क पर खड़े अभिषेक यादव, सुमन यादव, हुकुमदेव यादव, होरिल यादव को ठोकर मारते हुए एक पेड़ से टकरा कर वहीं पलट गयी.
इसमें सवार बिकुपट्टी के राज कुमार झा, धीरेन्द्र ठाकुर, शोभित नारायण झा, पंकज झा, शिवेन्द्र झा भी घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बहेड़ा पुलिस को दी. बहेड़ा पुलिस ने एक पिकअप एवं स्कार्पियो को अपने कब्जे कर अज्ञात चालक के विरूद्ध अलग-अलग मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. वहीं दूसरी ओर धेरूक के निकट स्कार्पियो एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में गोसबा निवासी रामा नन्द पण्डित एवं कुन्दन पण्डित जख्मी हो गये.
आरटीपीएस काउंटर चालू करने की मांग : बेनीपुर. उत्पल्व समाजिक संस्था के सचिव रमेश मिश्र ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित लोगों को आवेदन लेने की प्रक्रिया पुनः चालू करने की मांग की है. उन्होंने दिये आवेदन में पूर्व के आवेदन की प्रक्रिया को जटिल बताते हुए प्रखण्ड स्तर पर आरटीपीएस काउंटर चालू करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन