जयनगर में व्यवसायी की गोली मार कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर : किराना व्यवसायी रामविलास कापड़ी की अपराधियों ने मंगलवार देर शाम गोली मार कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार की रात करीब 9:30 की बतायी जा रही है. वारदात थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी हुई. रामविलास बस्ती पंचायत के रहनेवाले थे. बताया जाता है कि अपराधी चार की संख्या में थे, […]
विज्ञापन
जयनगर : किराना व्यवसायी रामविलास कापड़ी की अपराधियों ने मंगलवार देर शाम गोली मार कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार की रात करीब 9:30 की बतायी जा रही है. वारदात थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी हुई.
रामविलास बस्ती पंचायत के रहनेवाले थे. बताया जाता है कि अपराधी चार की संख्या में थे, जो सुभाष चौक के पास रामविलास को गोली मार कर पैदल ही कमला बांध की ओर भाग गये. हालांकि इसको लेकर स्पष्ट बात सामने नहीं आयी है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि रामविलास हर दिन की तरह दुकान बंद कर घर जा रहे थे.
जयनगर में व्यवसायी
इसी दौरान जैसे ही वे सुभाष चौक पहुंचे, पहले से ही मौजूद अपराधियों ने नजदीक से सीने में दो गोलियां मार दी. गोली मार कर अपराधी पैदल ही कमला नदी की ओर भाग गये. लोगों ने घायल अवस्था में रामविलास को अनुमंडलीय अस्पताल में लाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी होते ही थाना प्रभारी अजय राय मौके पर पहुंचे. उन्होंने अपराधियों का दूर तक पीछा भी किया. लेकिन अंधेरे का फायदा उठा कर अपराधी भाग निकले
. घटना की जानकारी होते ही लोगों को हुजूम अस्पताल व मृतक के घर पर उमड़ पड़ी. दो माह पहले ही जयनगर में कार्बाइन फायरिंग में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी. इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है. एसपी दीपक बरनवाल ने बताया कि पुलिस अपराधियों की तलाश में लगी है. जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा.
थाने से महज दो सौ मीटर
की दूरी पर हुई घटना
किराना दुकान बंद कर घर जा
रहे थे रामविलास कापड़ी
सुभाष चौक पर अपराधियों
ने दिया घटना को अंजाम
सीने में मारी दो गोलियां, पैदल ही भाग निकले अपराधी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




