अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

Published at :23 Apr 2017 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह  का खुलासा, चार गिरफ्तार

दरभंगा : मब्बी ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसपी सत्यवीर सिंह के आदेश व एएसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर मब्बी ओपी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने दरभंगा और सीतामढ़ी में छापेमारी कर अंतराष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के पास से चोरी की तीन बाइक, दो गैस […]

विज्ञापन

दरभंगा : मब्बी ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसपी सत्यवीर सिंह के आदेश व एएसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर मब्बी ओपी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने दरभंगा और सीतामढ़ी में छापेमारी कर अंतराष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के पास से चोरी की तीन बाइक, दो गैस सिलिंडर, मास्टर चाबी,10 मोबाइल व ताला तोड़ने के औजार के साथ इंडियन, नेपाली व चीन की करेंसी भी जब्त किया है.

एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 3.45 बजे मब्बी ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार गश्ती पर थे. इसी दौरान संदेह के आधार पर बाइक सवार को रोका. पुलिस के रुकने का इशारा देने के बाद बाइक लेकर युवक तेजी से भागने लगा. काफी दूर पीछा करने के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया.
इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ युवों ने गुत्थम-गुत्थी भी की. इसमें दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए. युवकों की पहचान नेपाल के महोतरी जिले के जलेश्वर थाने के ओहटी बाजार निवासी फुलकेन महतो के पुत्र मुकेश कुमार महतो व इसी थाने के बेपलपुरा निवासी रामानंदन चौधरी के पुत्र सुनील कुमार चौधरी के रूप में हुई है. दोनों बाइक चोरी की
अंतराष्ट्रीय बाइक चोर
घटना को अंजाम देकर नेपाल लौट रहे थे.
पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्य सीतामढ़ी जिले में हैं. इसके बाद तुरंत एक टीम को सीतामढ़ी भेजा गया. वहां से चोरी की दो बाइक के साथ बेला थाने के जयनगर सारंग टोल निवासी प्रमोद ठाकुर के पुत्र रामा कुमार व रीगा थाने के रामनगरा निवासी किशोरी सिंह के पुत्र अमरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तारी के बाद शातिरों ने नेपाल के साथ-साथ दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में बाइक, मोबाइल और गैस सिलिंडर चोरी की दर्जनों घटनाअों में अपनी संलिप्तता के राज उगले.
नेपाल के भी दो शातिर चोर पकड़ाये
तीन बाइक, दो गैस सिलिंडर मास्टर चाबी,10 मोबाइल बरामद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन