नौ प्रत्याशियों ने भरे परचे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव. 49 उम्मीदवारों ने कटाई नाजिर रसीद दरभंगा : नगर निगम चुनाव को लेकर दूसरे दिन नौ उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी के लिए नामजदगी का पर्चा भरा. विकास भवन में वार्ड संख्या तीन से देवकी देवी ने जहां नामजदगी का पर्चा दाखिल किया. वहीं वार्ड 11 से रानी देवी व कांति कुमारी, वार्ड […]
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव. 49 उम्मीदवारों ने कटाई नाजिर रसीद
दरभंगा : नगर निगम चुनाव को लेकर दूसरे दिन नौ उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी के लिए नामजदगी का पर्चा भरा. विकास भवन में वार्ड संख्या तीन से देवकी देवी ने जहां नामजदगी का पर्चा दाखिल किया. वहीं वार्ड 11 से रानी देवी व कांति कुमारी, वार्ड एक से ममता देवी, पांच से भावना कुमारी तथा वार्ड संख्या दस से आकाश कुमार ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी एडीएम शंकर शरण ओमी व डीआरडीए निदेशक नरेश झा के समक्ष नामांकन कराया.
दूसरी ओर वार्ड संख्या 22 से हीरा देवी, 32 से निकहत परवीन ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह आत्मा निदेशक पूर्णेंदु नाथ झा तथा डीएसओ कुमार रामबाबू के समक्ष पर्चा भरा. वार्ड संख्या 48 से प्रमोद कुमार साह ने निर्वाची पदाधिकारी डीएलओ रमेश चंद्र चौधरी व एमडीडब्ल्यूओ वसीम अहमद के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया. वार्ड संख्या तीन की प्रत्याशी देवकी देवी ने दो सेट में नामांकन किया. अन्य सभी ने एक सेट में ही पर्चा भरा.
हेल्प डेस्क पर गुरुवार को नाजिर रसीद कटवाने के लिए भीड़ लगी रही. वार्ड एक से 16 तक के लिए जहां 18 लोगों ने रसीद कटाई. वहीं 17 से 32 तक में 17 नाजिर रसीद कटे. वार्ड 33 से 48 तक की उम्मीदवारी के लिए 14 लोगों ने नाजिर रसीद कटाया. मालूम हो कि नामांकन 27 अप्रैल तक जारी रहेगा.
हेल्प डेस्क कर रहा था मदद : नामांकन कराने के लिए पहुंचने वाले उम्मीदवारों की मदद में हेल्प डेस्क सक्रिय नजर आया. आचार संहिता अनुपालन का पाठ पढ़ाने के साथ ही संभावित उम्मीदवारों को नियम व निर्देश की जानकारी भी विकास भवन परिसर अवस्थित हेल्प डेस्क से सदर बीडीओ गंगासागर सिंह देते रहे.
महिला व युवाओं की दिखी भीड़ : नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ महिला व युवाओं की खासी भीड़ नजर आयी. समर्थक लहेरियासराय टावर से डीएम आवास तथा चट्टी चौक से लहेरियासराय स्टेशन तक नारेबाजी करते आवागमन करते रहे. हालांकि बेरिकेटिंग के कारण हुजूम नामांकन स्थल तक नहीं पहुंचा.
नो ड्यूज सर्टिफिकेट आवेदन 23 तक : नगर निगम 2017 के लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट को लेकर प्रत्याशी, समर्थक व प्रस्तावक 23 अप्रैल तक ही आवेदन जमा कर सकेंगे. गुरुवार को नो ड्यूज को ले 134 आवेदन पड़े. जाचोपरांत सभी आवेदनों पर निगम ने सर्टिफिकेट जारी कर दिया. अबतक कुल 1199 नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी किया जा चुका है. जानकारी राजस्व पदाधिकारी प्रजापति मिश्र ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




