दोस्त को ही मार दी गोली

दरभंगा : दुश्मन को फंसाने के लिये दोस्त को ही गोली मार देने के मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. सात अप्रैल को लहेरियासराय थाना के बेंता ओपी क्षेत्र के दोनार सहारा गली निवासी मो. लाल के पुत्र शान मोहम्मद उर्फ आन को किसी ने गोली मार दी. घटना के बाद राजू दास के पुत्र […]
दरभंगा : दुश्मन को फंसाने के लिये दोस्त को ही गोली मार देने के मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. सात अप्रैल को लहेरियासराय थाना के बेंता ओपी क्षेत्र के दोनार सहारा गली निवासी मो. लाल के पुत्र शान मोहम्मद उर्फ आन को किसी ने गोली मार दी. घटना के बाद राजू दास के पुत्र शातिर अपराधी चंदन कुमार दास घायल शान को रिक्शा पर उठा कर बेंता ओपी ले गया. इसके बाद उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान घायल शान ने पुलिस को बताया कि वह दोस्त चंदन के साथ बातचीत कर रहा था. इसी बीच दोनार के सुखे दास के पुत्र लक्ष्मण दास ने चंदन पर हमला किया,
लेकिन गोली उसकी जांघ में लग गई. सान ने बताया था कि उसकी मां मर चुकी है तथा पिता उसे नहीं देखते हैं. वह चंदन के घर पर ही रहता है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू की. गुरुवार को पुलिस ने कांड के आरोपी लक्ष्मण दास को गिरफ्तार कर लिया. लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि शराब मामले में फंसने के बाद वह नेपाल चला गया था. घटना के दिन भी वह नेपाल में ही था और आज ही लौटा है. आरोपी ने नेपाल में रहने के साक्ष्य भी प्रस्तुत किये. साक्ष्य देख पुलिस चौंक गयी. शान को पूछताछ के लिये एएसपी कार्यालय बुलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




