स्कूल बस में ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

सदर : दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-57 पर दिल्ली मोड़ बुच्चामन चौक के समीप गुरुवार की सुबह सात बजे प्याज लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी हैरो इंग्लिस स्कूल के बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद जहां ट्रक सड़क पर पलट गई, वहीं बस भी कई पलटी खाते हुये सड़क किनारे पलट […]
विज्ञापन
सदर : दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-57 पर दिल्ली मोड़ बुच्चामन चौक के समीप गुरुवार की सुबह सात बजे प्याज लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी हैरो इंग्लिस स्कूल के बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद जहां ट्रक सड़क पर पलट गई, वहीं बस भी कई पलटी खाते हुये सड़क किनारे पलट गई. घटना के बाद चारो तरफ कोहराम मच गया. लोग भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे. संयोगवश बस में मात्र तीन बच्चे के अलावा चालक व खलासी ही सवार थे.
लोगों ने काफी मशक्कत कर घायल तीनों बच्चों व खलासी को बस से निकालकर पास के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को इलाज के लिये डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि हैरो इंग्लिस स्कूल के बस चालक मनमोहन झा कबीरचक निवासी खालासी उदेश झा के साथ स्कूल के बच्चे को लेने सबसे पहले बुच्चामन चौक पर पहुंचे थे. वहां महाराजी पोखर सुंदरपुर निवासी मनमोहन पाठक के पुत्र सत्यम कुमार व पुत्री उमा कुमारी ही बस पर सवार हुये थे. इतने में प्याज लदे ट्रक पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया. वहीं जोरदार टक्कर के बाद बस करीब दो सौ गज की दूरी पर कई पलटी खाने के बाद सड़क के नीचे जा गिरी.
दुर्घटना में बस पर सवार दोनों स्कूली छात्र व खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिये निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. इसके बाद सभी को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां खलासी की हालत चिंताजनक बनी हुयी है. इधर घटना की सूचना मिलने पर सदर थानाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच स्कूली बस व ट्रक को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




