आठ प्रत्याशियों ने भरे परचे

Published at :20 Apr 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
आठ प्रत्याशियों ने भरे परचे

दरभंगा : निगम चुनाव को ले नामांकन के पहले दिन आठ उम्मीदवारों ने अपनी नामजदगी का परचा भरा. विकास भवन में नामांकन को ले के विशेष व्यवस्था की गयी थी. उम्मीदवार आचार संहिता का विशेष तौर पर ख्याल रख रहे थे. प्रशासन की ओर से नामांकन स्थल समेत आसपास सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया […]

विज्ञापन

दरभंगा : निगम चुनाव को ले नामांकन के पहले दिन आठ उम्मीदवारों ने अपनी नामजदगी का परचा भरा. विकास भवन में नामांकन को ले के विशेष व्यवस्था की गयी थी. उम्मीदवार आचार संहिता का विशेष तौर पर ख्याल रख रहे थे. प्रशासन की ओर से नामांकन स्थल समेत आसपास सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था.

कई उम्मीदवार गाजे-बाजे के साथ भी पहुंचे थे. वार्ड दो से मीनू देवी,तीन से प्रतिभा ठाकुर, 15 से सुचित्रा रानी ने वरीय उपसमाहर्ता शंकर शरण ओमी एवं डीआरडीए निदेशक नरेश झा के समक्ष नामांकन किया. वहीं वार्ड 30 से जीनत परवीन, 21 से मधुबाला सिन्हा, 17 से रामचंद्र चौधरी तथा अमोला महतो ने आत्मा निदेशक पूणेंदु नाथ झा एवं डीएसओ रामबाबू के समक्ष नामजदगी का परचादाखिल किया. साथ ही वार्ड 43 से रामटहल साह ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी रमेश चंद्र चौधरी एवं रमेश चंद्र चौधरी के सामने नामांकन किया.

उत्साह से भरे थे उम्मीदवार
पहले दिन नामांकन करने पहुंचे उम्मीदवारों का उत्साह देखते ही बन रहा था. समर्थकों के साथ पहुंचे उम्मीदवार काफी खुश नजर आ रहे थे. नामांकन भरने जाने से पूर्व जानकार समर्थक प्रत्याशी को हिदायत देते दिखे. नामांकन कर बाहर निकलने पर समर्थकों ने उम्मीदवारों को फूल-माला से लाद दिया. नामांकन स्थल से कुछ दूर निकलने के बाद समर्थक प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे.
एसएसपी ने दिलायी आचार संहिता की याद
विकास भवन के मुख्य द्वार पर प्रत्याशी एवं समर्थकों की भीड़ देख एसएसपी सत्यवीर सिंह वहां पहुंचे. श्री सिंह ने सभी को आचार संहिता की याद दिलाते हुए स्थान खाली करने को कहा. उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. एक स्थान पर पांच से अधिक आदमी का जमावड़ा आचार संहिता का उल्लंघन माना जायेगा. इतना सुनते ही समर्थक अगल-बगल निकल गये.
महिलाअों व युवकों
की रही खासी भीड़
नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ विशेष रूप से महिला और युवकों की खासी भीड़ रही. समर्थक लहेरियासराय टावर से प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए समाहरणालय से आगे तक पहुंचे. यहां पर नारेबाजी बंद कर दी गयी. उसभी शांत होकर प्रत्याशी के साथ विकास भवन पहुंचे. उम्मीदवारों के साथ महिला व युवकों की टोली सक्रिय नजर आयी.
हेल्प डेस्क पर
लेते रहे सलाह
पहली बार चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशी विकास भवन में बनाये गये हेल्प डेस्क पर सलाह लेते रहे. हेल्प डेस्क पर मौजूद सदर बीडीओ गंगासागर सिंह उम्मीदवारों को नियम-कायदे की जानकारी विस्तार से दे रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन