पुलिस की कार्रवाई से दहशत में हैं ग्रामीण

बेनीपुर : हावीभौआड़ एव एहियापूर गांव में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद चले रही पुलिसिया कारवाई से घटना के तीसरे दिन भी दोनों गांव में दहशत का माहौल है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात हैं. चौक चौराहे की अधिकांश दुकाने बन्द हैं. अधिकांश घर के पुरूष सदस्य गायब हैं. गांव में आम […]
बेनीपुर : हावीभौआड़ एव एहियापूर गांव में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद चले रही पुलिसिया कारवाई से घटना के तीसरे दिन भी दोनों गांव में दहशत का माहौल है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात हैं. चौक चौराहे की अधिकांश दुकाने बन्द हैं. अधिकांश घर के पुरूष सदस्य गायब हैं. गांव में आम लोग से अधिक पुलिस बल तैनात हैं.
एसडीपीओ अंजनी कुमार एसडीओ अमित कुमार समेत बीडीओ, सीओ गांव अमन-चैन स्थापित करने में दिन रात लगे हुए हैं. स्थानीय विधायक सुनिल चौधरी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगो से धैर्य व संयम से काम लेने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि कुछ अराजक तत्व माहौल बिगारना चाह रहे हैं. स्थानीय प्रशासन को आगाह किया है कि शरारती तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




