पंजाब कमाने जा रहे मजदूर की यूपी में ट्रेन से कट कर मौत

Published at :18 Apr 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
पंजाब कमाने जा रहे मजदूर की यूपी में ट्रेन से कट कर मौत

शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम परिवार का अकेला कमाऊ था गया मुखिया मां, पत्नी व बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल घनश्यामपुर : रोजी रोटी की तलाश में पंजाब जा रहे जमालपुर थाना के ढ़ांगा गांव निवासी 35 वर्षीय गया मुखिया की ट्रेन में ही मौत हो गयी. पिता की बरखी करने के बाद […]

विज्ञापन

शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

परिवार का अकेला कमाऊ था गया मुखिया
मां, पत्नी व बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल
घनश्यामपुर : रोजी रोटी की तलाश में पंजाब जा रहे जमालपुर थाना के ढ़ांगा गांव निवासी 35 वर्षीय गया मुखिया की ट्रेन में ही मौत हो गयी. पिता की बरखी करने के बाद गया पंजाब कमाने जा रहा था. स्व. भोला मुखिया के एकलौता पुत्र गया मुखिया पिता की 13 अप्रैल को बरखी का कार्यक्रम पूरा कर 14 अप्रैल की शाम 5:40 बजे जननायक एक्सप्रेस से पंजाब मजदूरी करने जा रहा था. यूपी के रोजा स्टेशन पर पानी लेने के लिए वह उतरा. इसी क्रम में ट्रेन खुल गई. वह दौड. कर गाड़ी पर चढ़ने का प्रयास करने लगा. इसी क्रम में सीढ़ी पर पांव फिसल जाने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
गांव के अन्य मजदूर उसे स्थानीय अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. लाश सोमवार को जैसे ही गांव पहुंची कोहराम मच गया. लाश देखने के लिए लोगो की भीड़ लग गई. पत्नी रंजू देवी तथा मां मसोमात बुधियार देवी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया. जवान पर एक ही बात आ रही थी कि आब के कमाई के खिलैतै हो भगवान. मृतक की मां, पत्नी, पुत्र और पुत्री की चीत्कार को देख सभी लोगो की आंखे भींग गयी. मृतक गया मुखिया अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री, बृद्ध मां और पत्नी को छोड़ गये. गया भाई में अकेला था. गया की मजदूरी से ही परिवार का गुजर-वसर होता था. मुखिया बिष्णुदेव राय ने तत्काल कबीर अंत्येष्ठी योजना से परिवार को पैसा दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन