21 अप्रैल को दोनों लड़की की होनी थी शादी

Published at :10 Apr 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
21 अप्रैल को दोनों लड़की की होनी थी शादी

अगलगी में शादी के लिए खरीदे गये सभी सामान हो गये राख बहादुरपुर : अब कैसे होगी रजनी व मनतोड़नी की शादी. दोनों की शादी 21 अप्रैल को होनी तय थी. इन दोनों लड़कियों के घर समेत अन्य दो दर्जनों परिवार के घरों को आग ने जलाकर खाक कर दिया. सिनुआरा पंचायत के खतवे टोल […]

विज्ञापन

अगलगी में शादी के लिए खरीदे गये सभी सामान हो गये राख

बहादुरपुर : अब कैसे होगी रजनी व मनतोड़नी की शादी. दोनों की शादी 21 अप्रैल को होनी तय थी. इन दोनों लड़कियों के घर समेत अन्य दो दर्जनों परिवार के घरों को आग ने जलाकर खाक कर दिया. सिनुआरा पंचायत के खतवे टोल में रविवार की सुबह 10 बजे आग लग गयी. अगलगी में दोनों लड़की की शादी के लिए खरीदा गया सभी सामान जलकर राख हो गया. मनतोड़नी कुमारी की मां रामसुनर देवी एवं रजनी कुमारी की मां सुनैना देवी का रोते-रोते बुरा हाल है.
स्थानीय लोग दोनों महिला को ढांढ़स बंधाने में लगे रहे. रामसुनर एवं सुनैना का कहना था कि ‘सब कुछ जरि गेलै, आब कोना हेतै हमरा बेटी के वियाह. कहा कि शादी की सारी तैयारी कर ली गयी थी. कपड़ा, बर्त्तन, पलंग, जेवर आदि जल गया.अगलगी में शादी के लिए रखा नकद, रूपया भी दोनों परिवार नहीं निकाल सका. स्थानीय दोनों परिवार के सदस्यो को किसी तरह शांत कराया और भरोसा दिया कि बेटी की शादी निश्चित तिथि को ही होगी. पूरा समाज साथ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन