चाकू मार कर दो युवकों को किया घायल

दरभंगा : बेनीपुर बहेड़ा क्षेत्र के शैलेंद्र कामती के पुत्र मनोज कामती एवं सीताराम कामती के पुत्र भोगेंद्र कामती को गेहूं दौनी के दौरान हुए विवाद में चाकू मारकर घायल कर दिया गया. दोनों युवकों की बांह में चाकू लगा है. जानकारी के अनुसार दोनों रविवार को गेहूं दौनी कर रहा था. भूसा उड़कर फरीक […]
दरभंगा : बेनीपुर बहेड़ा क्षेत्र के शैलेंद्र कामती के पुत्र मनोज कामती एवं सीताराम कामती के पुत्र भोगेंद्र कामती को गेहूं दौनी के दौरान हुए विवाद में चाकू मारकर घायल कर दिया गया. दोनों युवकों की बांह में चाकू लगा है. जानकारी के अनुसार दोनों रविवार को गेहूं दौनी कर रहा था. भूसा उड़कर फरीक के घर जा रहा था. विरोध कर रहे फरीक एवं श्री कामती के बीच नोंक-झोंक के बाद मामला बढ़ गया. फरीक ने मनोज एवं भोगेंद्र को चाकू मारकर घायल कर दिया. युवकों ने चाकू मारने वालों का नाम नहीं बताया. युवक को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




