डिप्रेशन गंभीर मानसिक रोग, इलाज जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Apr 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

डीएमसीएच में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा : डीएमसी में शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आइएपीएसएम के द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से पीएसएम विभागाध्यक्ष डॉ चितरंजन राय के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में ‘डिप्रेशन’ पर बोलते हुए चिकित्सकों ने कहा कि यह एक गंभीर […]
विज्ञापन
डीएमसीएच में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
दरभंगा : डीएमसी में शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आइएपीएसएम के द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से पीएसएम विभागाध्यक्ष डॉ चितरंजन राय के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में ‘डिप्रेशन’ पर बोलते हुए चिकित्सकों ने कहा कि यह एक गंभीर मानसिक रोग है. पूरे विश्व में 35 करोड़ लोग इससे ग्रसित हैं. गंभीर स्थिति होने पर मरीजों में आत्महत्या की प्रवृत्ति होने लगती है. प्रति वर्ष डिप्रेशन से औसतन ढाई लाख मरीजों की मौत हो जाती है. इस रोग को शुरूआती दौर में पहचान कर चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं दवाओं से ठीक किया जा सकता है.
लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए सुबह में रैली रैली निकाली गयी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके सिंहा, पीएसएम विभागाध्यक्ष डॉ सी राय, मेडिसीन विभागाध्यक्ष डॉ बीके सिंह, मनोचिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ उपेंद्र पासवान, आइएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ रमण कुमार वर्मा, डॉ सूरज नायक, आदि ने दीप जलाकर शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन किया. डॉ बीके सिंह ने डिप्रेशन के लक्षणों, डॉ उपेंद्र पासवान ने इससे उपचार एवं एसआरटीएल डॉ राजेंद्र कुमार सिंह ने डिप्रेशन की वैश्विक स्थिति पर उपस्थित पीजी एवं यूजी छात्रों को जानकारी दी.
क्विज प्रतियोगिता में प्रत्युश, शाश्वत एवं सतीश की टीम विजेता रही. कार्यक्रम में डॉ प्रभात कुमार लाल, डॉ सुनील कुमार शर्मा, डॉ हेमंत कुमार, डॉ अभय कुमार, डॉ विनोद झा, डॉ अखिलेश एवं अन्य ने योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




