भुस्कार से 34 बोतल शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

Published at :04 Apr 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
भुस्कार से 34 बोतल शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर रविवार के देर रात की गयी छापेमारी में कटासा पंचायत के गौड़ीनाथ ब्रह्मपुरा निवासी रामफल दास के पुत्र किशोरी दास के भुस्कार से पुलिस ने 34 बोतल शराब जब्त किया. इसमें शराब कारोबारी को भी गिरफ्त में ले लिया गया. जानकारी के अनुसार बरामद शराब में बंगाल निर्मित […]

विज्ञापन

सिंहवाड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर रविवार के देर रात की गयी छापेमारी में कटासा पंचायत के गौड़ीनाथ ब्रह्मपुरा निवासी रामफल दास के पुत्र किशोरी दास के भुस्कार से पुलिस ने 34 बोतल शराब जब्त किया. इसमें शराब कारोबारी को भी गिरफ्त में ले लिया गया.

जानकारी के अनुसार बरामद शराब में बंगाल निर्मित ऑफिसर च्वाइस ब्रांड की 180 एमएल की 20 बोतल तथा 14 बोतल देसी शराब शामिल हैं. वहीं शराब कारोबारी किशोरी दास को भी मौके से धर दबोचा. बताया जाता है कि आरोपित बंगाल से ट्रेन के माध्यम से लाकर क्षेत्र में शराब बेच रहा था. उसने गांव में ही पान की दुकान खोल रखी है.
वहीं से वह शराब पीने वालों के हाथ बेचता था. इसका तार जाले में पकड़ाये गिरोह के साथ होने की बात भी सामने आई है. एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ट्रक से बरामद शराब मामले से भी इन लोगों का तार जुड़ा हुआ है. वैसे पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है. इधर, शराब कारोबारी किशोरी दास के खिलाफ मद्द निषेध अधिनियम के तहत कांड अंकित कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
शराब के साथ मधुबनी का करोबारी धराया : सदर . पुलिस ने रविवार की देर शाम मुरिया रैयाम पथ में टाली गुमटी चौक के निकट से पंजाब निर्मित 750 एमएल की चार बोतल अंग्रेजी शराब के साथ कारोबारी को पकड़ लिया. कारोबारी मधुबनी जिला के सकरी थाना अंतर्गत नीमा बलिया निवासी सिताय सहनी का पुत्र मदन सहनी बताया गया है. सोमवार को धराये शराब व्यवसायी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इधर भालपट्टी ओपी अध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि कारोबारी पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन