जलजमाव से मुक्ति नहीं मिली, तो जलसमाधि लेंगे पार्षद

Published at :12 Mar 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव से मुक्ति नहीं मिली, तो जलसमाधि लेंगे पार्षद

दरभंगा : वार्ड 29 में लगातार जल जमाव को ले पार्षद मुन्ना खां 15 मार्च को जल समाधि लेंगे. गत वर्ष जलजमाव को ले पार्षद द्वारा आत्मदाह की घोषणा के बाद आश्वासन के बाद अबतक कोई कार्रवाई नहीं होते देख पार्षद श्री खां ने यह निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि 14 मार्च तक स्थायी […]

विज्ञापन

दरभंगा : वार्ड 29 में लगातार जल जमाव को ले पार्षद मुन्ना खां 15 मार्च को जल समाधि लेंगे. गत वर्ष जलजमाव को ले पार्षद द्वारा आत्मदाह की घोषणा के बाद आश्वासन के बाद अबतक कोई कार्रवाई नहीं होते देख पार्षद श्री खां ने यह निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि 14 मार्च तक स्थायी निराकरण नहीं किया जाता है तो जल समाधि लेंगे.

उन्होंने कहा कि खान चौक, फैजुल्लाह खान, उर्दू, मौलागंज मंदिर के पीछे जल जमाव के कारण लोगों का जीवन बदत्तर हो गया है. निगम की लारवाही के कारण यह समस्या असहनीय होती जा रही है. बच्चों का स्कूल आनाजाना बंद हो गया है. महिलाएं जरुरत पड़ने पर भी बाहर निकलने में असमर्थ है. गर्मी आने वाली है. लगातार जलजमाव बने रहने के कारण महामारी फैलने की आशंका बन गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन