15 लाख का सामान ले गये चोर

Published at :06 Mar 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
15 लाख का सामान ले गये चोर

वारदात. घनश्यामपुर में असिस्टेंट कमांडेंट के घर भीषण चोरी घनश्यामपुर : थाना मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित घनश्यामपुर गांव के रायगढ़ दक्षिण टोला के पुनहद गांव में बीती रात भीषण चोरी की घटना हुई. चोरों ने गांव के अवकाश प्राप्त रॉ अधिकारी गुलाब झा के पुत्र सीआरपीएफ मिदनापुर में कार्यरत असिस्टेंट […]

विज्ञापन

वारदात. घनश्यामपुर में असिस्टेंट कमांडेंट के घर भीषण चोरी

घनश्यामपुर : थाना मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित घनश्यामपुर गांव के रायगढ़ दक्षिण टोला के पुनहद गांव में बीती रात भीषण चोरी की घटना हुई.

चोरों ने गांव के अवकाश प्राप्त रॉ अधिकारी गुलाब झा के पुत्र सीआरपीएफ मिदनापुर में कार्यरत असिस्टेंट कमांडेंट संजय झा के यहां 15 लाख के जेवरात, कपड़ा सहित 50 हजार नकदी चुरा लिये ़ चोरों ने बगल के विजय राय, सुदर्शन राय, वीरेंद्र झा व संतोष झा के घर को भी निशाना बनाया, लेकिन वहां चोरों को सफलता नहीं मिली.
बाहर से बंद कर दिया गेट

बताया जाता है कि चोरों ने वीरेन्द्र झा व संतोष झा के आंगन के मेन गेट को बाहर से हैंडल लगाकर बंद कर दिया. इसके बाद गुलाब झा के यहां दीवार फांदकर प्रवेश कर गये. इसके बाद दो रूम का दरवाजा खोलकर गोदरेज की लॉकर को तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया. मालूम हो कि पांच कमरे के मकान में से तीन रूम में घर के लोग सोये हुए थे. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंत को विजय राय के घर के सामने खेत से एक वीआइपी व बक्शा बरामद हुआ.
गेट खोलने के लिए शोर मचाने पर हुआ खुलासा

घटना की जानकारी गृह स्वामी को तब हुई जब सुबह में उठने के बाद से बाहर से गेट बंद पाया. वीरेन्द्र झा व संतोष झा के आंगन से गेट खोलने के लिए शोर मचाया गया. तब पड़ोसी ने गेट खोला. पीड़ितों ने बताया कि उनकी पौत्री की शादी चार मई को होनेवाली थी. इसे लेकर जेवर व कीमती कपड़ों की खरीद की गयी थी. वहीं कुछ गहने व कीमती कपड़े उनकी पुत्रवधू व पत्नी के थे.
दो दिनों में दो घटनाएं
लगातार दो दिनों में चोरी की दो भीषण घटना को अंजाम देकर चोरों ने घनश्यामपुर प्रशासन को चुनौती पेश की है. बता दें कि थाना क्षेत्र में लगातार दो दिनों में दो गांव में 40 लाख की जेवरात, कपड़ा सहित अन्य सामानों की चोरी की गयी है. सनद रहे कि गत तीन मार्च शुक्रवार की देर रात पुनहद गांव में पांच घरों कोशल सिंह, विनय सिंह, रणधीर सिंह, ललन सिंह व प्रभा देवी के घरों में 25 लाख के जेवरात, कपड़ा सहित अन्य सामान अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली.
ग्रामीणों में दहशत, 40 साल पहले हुई थी चोरी
इधर इस घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं. ग्रामीण सह जिला पार्षद दीपक कुमार मिश्र, प्रमुख मुंद्रिका देवी, मुखिया बच्चा झा, चंद्रबोध मिश्र, सुभाष झा, अजय झा सहित दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह की यह पहली घटना है. इससे पहले करीब 40 वर्ष पूर्व लीलाकांत झा के घर में चोरी हुई थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुसंधान जारी है. जल्द ही अपराधी पुलिस के शिकंजे में होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन