जनहित में नहीं है बजट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2017 1:48 AM (IST)
विज्ञापन

निगम . सदस्यों ने उठाये सवाल, आय-व्यय का ब्योरा जाली दरभंगा : स्थायी समिति द्वारा स्वीकृत बजट 2017-18 पर आंशिक संशोधन के बाद शनिवार को नगर निगम बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान कर दी. निगम सभागार में मेयर गौड़ी पासवान की अध्यक्षता में बजट पर हुई सामान्य बैइक में यह मुहर लगायी गयी. गत 28 फरवरी […]
विज्ञापन
निगम . सदस्यों ने उठाये सवाल, आय-व्यय का ब्योरा जाली
दरभंगा : स्थायी समिति द्वारा स्वीकृत बजट 2017-18 पर आंशिक संशोधन के बाद शनिवार को नगर निगम बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान कर दी. निगम सभागार में मेयर गौड़ी पासवान की अध्यक्षता में बजट पर हुई सामान्य बैइक में यह मुहर लगायी गयी. गत 28 फरवरी को स्थायी समिति ने आंशिक संशोधन करते हुए बजट पर स्वीकृति दी थी. अधिकांश सदस्यों ने प्रस्तुत बजट को जनहित में नहीं होने का आरोप लगाया. पार्षद प्रदीप गुप्ता ने बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि विज्ञापन मद में जहां पहले 14 लाख आय हुआ करता था, वहीं इस बार बजट में चार लाख ही आय दिखाया गया है. आय बढ़ने के बजाय घट कैसे गया.
फुटकर प्राप्ति मद में तीन करोड़
वहीं फुटकर प्राप्ति मद में तीन करोड़ का प्रावधान किया गया है. इसमें मिसलेनियस व इंश्योरेंस रिकवरी क्लेम पर उन्होंने कहा कि जब इंश्योरेंस ही नहीं तो क्लेम का प्रावधान कैसे किया गया. प्रस्तुत आय-व्यय ब्योरा को श्री गुप्ता ने जाली करार दिया. उन्होंने ब्याज मद में एक करोड़ 30 लाख दिखाये जाने पर सवाल दागते हएु कहा, केवल नौ माह में इतना ब्याज कैसे हो सकता है. इससे साबित होता है कि विकास मद का पैसा बैंक में पड़ा रहा और वार्ड में विकास नहीं किया गया. श्री गुप्ता ने निगम ऋण वापसी, बस स्टैंड टेंडर, निर्वाचन फार्म एवं चुनाव खर्च आदि पर पारदर्शिता नहीं होने की बात कही. पार्षद अब्दुल सलाम खां ने वार्ड 29 के जलजमाव का उदाहरण देते हएु नये छह पम्पिंग सेट खरीद की मांग की. मच्छर से शहरवासी को निजात दिलाने को लेकर फॉगिंग की व्यवस्था को लेकर बजट में जिक्र नहीं होने की बात कही.
पार्षद हीरा सिकंदर ने स्थायी समिति पर सवाल करते हुए कहा कि कमेटी का कोरम पूरा किये बिना बजट कैसे पास हो सकता है. पार्षद आशुतोष कुमार ने कहा कि बजट में केवल प्रावधान करने से कुछ नहीं होगा. गंदगी, मच्छर व बढ़ते टैक्स से जनता को छुटकारा मिले, इसका प्रावधान कर अमल में आया जाये. श्री कुमार ने लावारिश शवों के लिए मात्र 25 हजार प्रावधान के सवाल परशव वाहन व दो कर्मी की मांग को सदन ने स्वीकृति दे दी. किशोर प्रजापति ने अनुकंपा समिति की बैठक बुलाने की मांग रखी. पार्षद रीता सिंह ने खतरनाक पेड़ों की कटाई, बाढ़ नियंत्रण, वृद्धा आश्रम को ले व्यय राशि बढ़ाये जाने की मांग रखी. बजट 2017-18 में 41 करोड़ 18 लाख 84 हजार नौ सौ रुपये का लाभ दिखा गया है. प्रस्तावित बजट में 196 करोड़ 14 लाख 46 हजार का व्यय दर्शाया गया था. बैठक में नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह, नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार साम्राज्य, प्रजापति मिश्र, रतन किशोर वर्मा, लेखा पदाधिकारी सुमन वर्मा, सुबोध प्रसाद, फूजैल अंसारी, नफीसुल हक रिंकू आिद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




