दो दिनों तक आसमान में छाये रह सकते हैं बादल

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डॉ. आरपीसीएयू, पूसा, समस्तीपुर द्वारा सात मार्च तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं. इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बुंदा-बांदी हो सकती है. अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15 […]
दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डॉ. आरपीसीएयू, पूसा, समस्तीपुर द्वारा सात मार्च तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं. इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बुंदा-बांदी हो सकती है. अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस दौरान ओसतन पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यत: पछिया हवा चलने की संभावना है. हालांकि कभी-कभी पुरवा हवा भी चल सकती है.
बूंदाबांदी से बदला मौसम
तारडीह : गुरुवार देर रात तथा शु्क्रवार की सुबह बूंदाबांदी हुई है. इससे वातावरण में नमी के साथ सुबह में मौसम सुहावना हो गया. किसानों को बारिश की भी इससे उम्मीद बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




