मांगों को ले सफाईकर्मियों का आंदोलन फिर शुरू

Published at :03 Mar 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों को ले सफाईकर्मियों का आंदोलन फिर शुरू

दरभंगा : जिला सफाई कर्मचारी संघ ने त्रिपक्षीय समझौते में हुए निर्णय को नहीं मानने को लेकर पुन: गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया. धरना के समर्थन में बहादुरपुर किसान सभा एवं दलित शोषण मुक्ति मंच भी आ गये. दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक शत्रुघ्न पासवान ने कहा कि डीएमसीएच प्रशासन अगर […]

विज्ञापन

दरभंगा : जिला सफाई कर्मचारी संघ ने त्रिपक्षीय समझौते में हुए निर्णय को नहीं मानने को लेकर पुन: गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया. धरना के समर्थन में बहादुरपुर किसान सभा एवं दलित शोषण मुक्ति मंच भी आ गये. दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक शत्रुघ्न पासवान ने कहा कि डीएमसीएच प्रशासन अगर दो दिनों के अंदर मांगें नहीं मानेगी तो काम-काज ठप कर दिया जायेगा. बहादुरपुर किसान सभा के सचिव रामसागर पासवान ने इस मामले में जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने के साथ सफाई कर्मचारियों को काम पर वापस लेने की मांग की.

सभा में एसएफआइ के जिला संयोजक मुकुल राज ने आंदोलन को समर्थन देने की बात कही. किसान सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर मिश्र ने सफाई कर्मी को वापस काम पर नहीं बुलाने पर चिंता व्यक्त की. जिला किसान सभा के सचिव श्याम भारती ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी. सीपीआइएम जिला सचिव अविनाश ठाकुर ने सफाई कर्मी को काम पर वापस बुलाने की मांग की. सभा को हनुमानगर किसान सभा सचिव सुधीर पासवान, अध्यक्ष उमेश राय, मजदूर नेता दिनेश झा, राहुल कुमार, मुकेश राय, रानी देवी, मुन्नी देवी, शांति देवी, दिलीप भगत ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन