कैदी की तसवीर वायरल होने पर मंडल कारा में छापेमारी

Published at :27 Feb 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
कैदी की तसवीर वायरल होने पर मंडल कारा में छापेमारी

दरभंगा : सीवान जेल से शहाबुद्दीन के बाद अब दरभंगा मंडल कारा में बंद शातिर शिवमुनि झा ने एक फर्जी अकाउंट से अपनी सेल्फी भेजी है. सेल्फी के वायरल होने पर रविवार को एएसपी दिलनवाज अहमद ने मंडल कारा में छापेमारी की. कैदी की तसवीर छापेमारी में एक मोबाइल बरामद किया गया है. इस संबंध […]

विज्ञापन

दरभंगा : सीवान जेल से शहाबुद्दीन के बाद अब दरभंगा मंडल कारा में बंद शातिर शिवमुनि झा ने एक फर्जी अकाउंट से अपनी सेल्फी भेजी है. सेल्फी के वायरल होने पर रविवार को एएसपी दिलनवाज अहमद ने मंडल कारा में छापेमारी की.

कैदी की तसवीर
छापेमारी में एक मोबाइल बरामद किया गया है. इस संबंध में जेल अधीक्षक के आवेदन पर लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बता दें कि शिवमुनि के विरुद्ध एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसको लेकर वह अभी मंडल कारा में बंद हैं. शिवमुनि झा पर अपने गांव के राजद नेता पर गोली चलाने का आरोप है.
बताया जाता है कि वह राजेश झा के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट से जेल के अंदर से एक फोटो शेयर किया है. इसमें शिवमुनि झा ने लिखा है कि वह बहुत जल्द बाहर आ रहा है. उसने अपने फर्जी फेसबुक अकाउंट से धमकी भरे अंदाज में स्टेटस अपडेट किया है और फोटो भी शेयर किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन