भाई को फंदे पर लटकता देख बहन ने दे दी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Feb 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा के लहेरियासराय की घटना दरभंगा : लहेरियासराय थाने के मोगलपुरा मोहल्ले में शनिवार को भाई को फंदे पर लटका देख बहन ने गंगासागर तालाब में छलांग लगा कर मौत को गले लगा लिया. बताया जाता है कि शहजाद (25) सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला, तब बहन शबाना को अनहोनी का शक […]
विज्ञापन
दरभंगा के लहेरियासराय की घटना
दरभंगा : लहेरियासराय थाने के मोगलपुरा मोहल्ले में शनिवार को भाई को फंदे पर लटका देख बहन ने गंगासागर तालाब में छलांग लगा कर मौत को गले लगा लिया. बताया जाता है कि शहजाद (25) सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला, तब बहन शबाना को अनहोनी का शक हुआ. शबाना ने पहले दरवाजे में धक्का देकर उसे खोलने का प्रयास किया. नहीं खुलने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया. फिर दरवाजा तोड़ा गया. अंदर भाई को फंदे पर लटका देख शबाना और उसकी छोटी बहन के होश उड़ गये. जब तक लोग शहजाद को फंदा से नीचे उतारते शबाना दौड़ते हुए गंगासागर तालाब की ओर भाग निकली.
उसने तालाब में छलांग लगा कर मौत को गले लगा लिया. इधर, उसकी छोटी बहन की भी हालत खराब है. घटना की सूचना मिलने पर एएसपी दिलनवाज अहमद व लहेरियासराय थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर भाई-बहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. एएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. शहजाद के माता-पिता की
भाई को फंदा
पहले की मौत हो चुकी है. तीन भाई व दो बहनों का शहजाद का परिवार है. मां-पिता की मौत के बाद तीनों भाई कमाने के लिए सउदी अरब चले गये थे. छह महीने पहले शहजाद घर वापस चला आया था. यहां टेंपो चला कर बहनों का भरण-पोषण कर रहा था. इस बीच ऐसा क्या हुआ जो उसने मौत को गले लगा लिया चर्चा का विषय बना हुआ है.भाई की मौत के बाद बहन शबाना तुरंत मौत को गले लगा बैठी. यह लोगों की समझ से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




