OMG ! दरभंगा में लगातार अज्ञात लाशों के मिलने का सिलसिला जारी

Published at :25 Feb 2017 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
OMG ! दरभंगा में लगातार अज्ञात लाशों के मिलने का सिलसिला जारी

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल इलाके के बेलबाड़ा के समीप लगातार अज्ञात शव मिलने का सिलसिला जारी है. जानकारी के मुताबिक सप्ताह में दूसरी बार शव मिलने की वजह से इलाके के लोगों में दहशत है. इससे पूर्व मंगलवार को हरिहरपुर-मालपट्टी में शिशबन्नी के समीप सड़क किनारे झाड़ी में 35 वर्षीय अज्ञात […]

विज्ञापन

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल इलाके के बेलबाड़ा के समीप लगातार अज्ञात शव मिलने का सिलसिला जारी है. जानकारी के मुताबिक सप्ताह में दूसरी बार शव मिलने की वजह से इलाके के लोगों में दहशत है. इससे पूर्व मंगलवार को हरिहरपुर-मालपट्टी में शिशबन्नी के समीप सड़क किनारे झाड़ी में 35 वर्षीय अज्ञात का शव मिला था. वहीं शुक्रवार को एक बार फिर मिल्की-बेलबाड़ा गाँव के समीप अधवारा समूह के खिरोई नदी के किनारे गोबरौर और गिदरहिया चौर में 55-60 वर्षीय अज्ञात शव पाया गया. शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. लगातार दूसरी बार शव मिलने से दहशत का माहौल है.

शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष राजकुमार राय, एएसआई ललन शर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कारवाई में जुट गये हैं. घटनास्थल पर पड़े शव के शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान पाये गए है.बायीं आंख गायब पायी गयी. मृतक के शरीर पर उजला धोती और क्रीम कलर का कुरता पहने था. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लगता है. आशंका जतायी अपराधियों ने हत्या कर शव को छिपाने के लिए नदी किनारे नाले में रख दिया होगा. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा. फिलहाल शव शिनाख्त करवाने के उद्देश्य से रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन