यूपी, गोवा व उत्तराखंड में लहरायेगा भाजपा का झंडा: शाहनवाज

दरभंगा : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश के राज्यों में चल रहे विधान सभा चुनाव में भाजपा का बेहतरीन प्रदर्शन होगा. उत्तर प्रदेश, गोव तथा उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बननी तय है. होली से पहले 11 मार्च को राजग होली मनायेगी. वहां की जनता ने भाजपा की अगुआई में […]
दरभंगा : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश के राज्यों में चल रहे विधान सभा चुनाव में भाजपा का बेहतरीन प्रदर्शन होगा. उत्तर प्रदेश, गोव तथा उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बननी तय है. होली से पहले 11 मार्च को राजग होली मनायेगी. वहां की जनता ने भाजपा की अगुआई में सरकार बनाने को लेकर अपनी मुहर लगा दी है. मंगलवार की शाम लहेरियासराय स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा के नेतृत्ववाली मौजूदा सरकार में पूरी तरह आतंक कायम है. वहां पुलिस भी खुद को असुरक्षित व बेवश महसूस रही है. इससे आजिज वहां की जनता ने इस बार भाजपा नेतृत्व को समर्थन दिया है. देश में बह रही विकास की गंगा से राज्यों में भी विकास हो रहा है. जहां-जहां राजग की सरकार है, वहां की सरकार के सहयोग से अपेक्षाकृत तेज गति से विकास हो रहा है. मौके पर जिलाध्यक्ष हरि सहनी, मुरारी मोहन झा, अमलेश झा सहित दर्जनों पार्टी नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




