ePaper

शादी की है, पत्नी के साथ ही रहूंगा, वरना मर जाऊंगा

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
शादी की है, पत्नी के साथ ही रहूंगा, वरना मर जाऊंगा

दरभंगा : एएसपी कार्यालय में मंगलवार को उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई जब फिल्म शोले के स्टाइल में एक युवक प्रेमिका पत्नी के नहीं मिलने पर मर-मिटने की कसमे खाने लगा. उसने आवेदन दिया कि अगर उसे प्रेमिका पत्नी से नहीं मिलाया गया तो जीवन बेकार हो जायेगा और वह आत्महत्या कर लेगा. […]

विज्ञापन

दरभंगा : एएसपी कार्यालय में मंगलवार को उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई जब फिल्म शोले के स्टाइल में एक युवक प्रेमिका पत्नी के नहीं मिलने पर मर-मिटने की कसमे खाने लगा. उसने आवेदन दिया कि अगर उसे प्रेमिका पत्नी से नहीं मिलाया गया तो जीवन बेकार हो जायेगा और वह आत्महत्या कर लेगा. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी कपलेश्वर सिंह के पुत्र श्रीराम सिंह ने इस बावत आवेदन भी दिया. उसने बताया कि वह बलभद्रपुर की एक

युवती से प्रेम करता था. इस बीच छह जनवरी को श्यामा माई मंदिर में शादी भी कर ली. लेकिन पिछले तीन दिनों से उसे अपनी पत्नी से बात तक करने नहीं दिया जाता है. युवक के आवेदन पर एएसपी दिलनवाज अहमद ने महिला थाना को मामले की छानबीन करने के आदेश दिये. महिला थाना पुलिस बलभद्रपुर से उक्त युवती को लेकर थाने आयी.

थाने में युवती ने बताया कि वह श्रीराम सिंह से प्यार करती थी और स्वेच्छा से शादी कर ली है. उसने यह भी बताया कि अब वह अपने पति के साथ ही जीवन गुजारेगी. लेकिन, पिछले तीन दिनों से उसके घर वाले घर से निकलने नहीं दे रहे थे. बताया जाता है कि श्रीराम सिंह युवती के छोटे भाई को पढ़ाने उसके घर जाया करता था. इसी क्रम में दोनों में प्रेम हो गया. प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे और छह जनवरी को शादी कर ली. इसकी जानकारी युवती के पिता को तीन दिन पहले लगी. इसके बाद लड़की के घरवाले बेटी के घर से निकलने पर प्रतिबंध लगा दी. साथ ही उसका मोबाइल भी ले लिया. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि युवक की शिकायत पर युवती को थाने लाया गया है. 164 के बयान के बाद न्यायालय से मिले दिशा-निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रेमी पति की पुलिस के समक्ष गुहार पर थाने आयी प्रेमिका
प्रेमिका ने कहा- शादी की है, साथ जिउंगी-साथ मरूंगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन