क्षेत्रीय कार्यालय में कामकाज शुरू नहीं

Published at :14 Feb 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्रीय कार्यालय में कामकाज शुरू नहीं

परीक्षा समिति. काम होने पर छात्रों को मिलेगी राहत दरभंगा : मएल एकेडमी लहेरियासराय परिसर में सात फरवरी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के क्षेत्रीय कार्यालय का उदघाटन हो गया. वैसे अब तक यहां काम-काज शुरू नहीं हो सका है. स्थानीय कर्मियों की माने तो काम प्रारंभ होने में अभी एक सप्ताह का समय और […]

विज्ञापन

परीक्षा समिति. काम होने पर छात्रों को मिलेगी राहत

दरभंगा : मएल एकेडमी लहेरियासराय परिसर में सात फरवरी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के क्षेत्रीय कार्यालय का उदघाटन हो गया. वैसे अब तक यहां काम-काज शुरू नहीं हो सका है. स्थानीय कर्मियों की माने तो काम प्रारंभ होने में अभी एक सप्ताह का समय और लगेगा. कार्यालय में काम प्रारंभ हो जाने के बाद दरभंगा समेत समस्तीपुर व मधुबनी के छात्रों को प्रमाण-पत्रों में नाम-पता आदि के सुधार समेत परीक्षा संबंधी अन्य काम के लिए पटना की दौड़ नहीं लगानी होगी. यह कार्यालय आन लाइन शिकायत निवारण केंद्र के रूप में भी काम करेगा.
तैनात किये गये आठ कर्मचारी
बिहार बोर्ड के दरभंगा क्षेत्रीय कार्यालय में आठ कर्मचारियों की तैनाती की गयी है. कार्यालय में एक प्रशाखा पदाधिकारी, दो सहायक शाखा पदाधिकारी, दो डाटा इंट्री आपरेटर तथा तीन सहायक डाटा इंट्री आपरेटर बहाल किये गये हैं.
एक कंप्यूटर पर होगा काम
कार्यालय में पांच डाटा इंट्री ऑपरेटर तो तैनात कर दिया गया है, पर अभी तक मात्र एक कंप्यूटर तथा प्रिंटर लगाया गया है. अबतक नेट की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है. एक कर्मी ने बताया कि दो-तीन दिनों में नेट की सुविधा मिल जाने की संभावना है.
डाटा अपलोड नहीं:कार्यालय का सीधा जुड़ाव बोर्ड कार्यालय से नहीं हो सका है. इस कारण कोई डाटा अपलोड नहीं हो सका है. नेट सुविधा नहीं होना इसका कारण बताया जा रहा है.
एमएल एकेडमी में खुला कार्यालय
यह मिलेगी सुविधा
यहां से छात्र साल 2005 से अबतक के विभिन्न प्रमाण-पत्रों की अशुद्धियों का आनलाइन सुधार करवा सकते हैं. छात्र अन्य प्रमाण-पत्रों के अलावा खो चुके प्रमाण-पत्रों का डुप्लीकेट यहां से ले सकेंगे. आवेदन के 15 दिनों के भीतर उन्हें मांगी गयी सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी.
इंटर
औपबंधिक प्रमाण-पत्र: 120 रुपये
माइग्रेसन प्रमाण-पत्र: 120 रुपये
मूल प्रमाण-पत्र: 300 रुपये
अंक पत्र: 150 रुपये
दसवीं
औपबंधिक प्रमाण पत्र: 150 रुपये
माइग्रेसन प्रमाण-पत्र: 150रुपये
मूल प्रमाण पत्र: 250रुपये
अंक पत्र: 125रुपये
दावा-आपत्ति: 120रुपये प्रति कॉपी
लोगों को सुधार के लिए नहीं लगानी होगी पटना की दौड़
कार्यालय का उदघाटन तो हो गया है, लेकिन विधिवत कार्य एक सप्ताह बाद ही प्रारंभ होगा. सिस्टम में डाटा अपलोड समेत कई तरह का काम अभी बांकी है.
विजय कांत चौधरी, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन