पत्नी की पायल लेकर जुआ खेलने पहुंचा, पकड़ाया

दरभंगा : शहर के विभिन्न जगहों पर पुलिस की लगतार छापेमारी के बावजूद जुआरी सक्रिय हैं. मंगलवार को नाका नंबर पांच के मोगलपुरा में छापेमारी कर नौ जुआरी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि नौ जुआरी को 22 सौ रुपये, तीन मोबाइल, ताश की पांच गड्डी एवं […]
दरभंगा : शहर के विभिन्न जगहों पर पुलिस की लगतार छापेमारी के बावजूद जुआरी सक्रिय हैं. मंगलवार को नाका नंबर पांच के मोगलपुरा में छापेमारी कर नौ जुआरी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि नौ जुआरी को 22 सौ रुपये, तीन मोबाइल, ताश की पांच गड्डी एवं एक चांदी के पायल के साथ पकड़ा है. सभी जुआरी मोगलपुरा के हैं. इसमें सुलेमान शहाबुद्दीन के पुत्र मुकेश कुरैशी, स्व विलट महतो के पुत्र मनु महतो, रधुनाथ महतो के पुत्र नंदु महतो,
शिव महतो के पुत्र सुनील कुमार, मंगल महतो के पुत्र लालबाबू महतो, सीताराम महतो के पुत्र राजेश कुमार महतो, स्व ईश्वर महतो के पुत्र हरि देव महतो, स्व श्याम महतो के पुत्र शंकर महतो तथा मो हीरा के पुत्र मो आरजू शामिल है. एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि सुलेमान शहाबुद्दीन के पुत्र मुकेश कुरैशी पत्नी के चांदी का पायल लेकर जुआ खेलने पहुंचा था. इसी बीच छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




