कीटनाशक खाने से बुजुर्ग की मौत

दरभंगा : मधुबनी जिला के विस्फी थाना के खैरी बांका निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग मो दाउद की मौत मंगलवार को डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. पम्त्नी अख्तरी खातुन ने बताया कि पति मानसिक रूप से बीमार थे. कुछ दिनों से रोगग्रस्त होने के कारण उनका इलाज चल रहा था. सोमवार को धोखे में […]
दरभंगा : मधुबनी जिला के विस्फी थाना के खैरी बांका निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग मो दाउद की मौत मंगलवार को डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. पम्त्नी अख्तरी खातुन ने बताया कि पति मानसिक रूप से बीमार थे. कुछ दिनों से रोगग्रस्त होने के कारण उनका इलाज चल रहा था. सोमवार को धोखे में दवा के बदले कीटनाशक खा लिया. तबीयत बिगड़ने पर सोमवार की शाम डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान मंगलवार को मो दाउद की मृत्यु हो गयी. शव को पोस्टमार्टम करवाकर बेंता ओपी ने परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




