स्वच्छता अभियान से जुड़ेंगी महिलाएं

Published at :06 Feb 2017 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान से जुड़ेंगी महिलाएं

दरभंगा : नगर निगम क्षेत्र में व्यक्तिगत शौचालय एवं खुले में शौचमुक्त अभियान में सहायता समूह की महिलाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी. इसे लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग ने निगम को पत्र भेज कर निर्देश दिया है. मिली जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से भेजे गये पत्र में कहा गया है […]

विज्ञापन

दरभंगा : नगर निगम क्षेत्र में व्यक्तिगत शौचालय एवं खुले में शौचमुक्त अभियान में सहायता समूह की महिलाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी. इसे लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग ने निगम को पत्र भेज कर निर्देश दिया है. मिली जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन के अंतर्गत निकाय स्तर पर गठित स्वयं सहायता समूहों की स्वच्छ भारत मिशन में भूमिका नहीं पायी जा रही है.

समूहों की सहभागिता मिशन से संबंधित कामों के प्रचार प्रसार हेतु सुनिश्चित की जाये. नगर में गठित समूहों की संख्या करीब 450 है. इस संबंध में नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार साम्राज्य ने बताया कि पत्र के आलोक में गठित समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भागीदारी सुनिश्चित करने की कार्रवाई की जा रही है.

नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर निगम को भेजा पत्र
कहा, स्वच्छ भारत मिशन में समूहों को करें शामिल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन