रेप मामले में चलेगा स्पीडी ट्रायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : दुष्कर्म मामले में आरोपित को सजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है. आरोपित को सजा दिलाने के लिए एसएसपी स्पीडी ट्रायल की बात कह चुके हैं. कांड में सभी बिंदुओं पर जांच हो चुकी है. पीड़िता व आरोपित के जब्त कपड़ों की ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला एफएसएल मुजफ्फरपुर से जांच रिपोर्ट आनी […]
विज्ञापन
दरभंगा : दुष्कर्म मामले में आरोपित को सजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है. आरोपित को सजा दिलाने के लिए एसएसपी स्पीडी ट्रायल की बात कह चुके हैं. कांड में सभी बिंदुओं पर जांच हो चुकी है. पीड़िता व आरोपित के जब्त कपड़ों की ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला एफएसएल मुजफ्फरपुर से जांच रिपोर्ट आनी बांकी है. अनुसंधानक ने 12 जनवरी को ही कपड़े को जांच के लिए एफएसएल को भेज चुका है. एसएसपी ने जांच रिपोर्ट आने पर सीधे कोर्ट को रिपोर्ट भेजने का आदेश दे रखा है.
एक पखवाड़े में चार्जशीट: दरभंगा. दुष्कर्म मामले में महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने महज एक पखवाड़े के भीतर ही अनुसंधान पूरा कर एसएसपी को अपनी रिपोर्ट समर्पित कर दिया था. कांड के पर्यवेक्षण में अनुसंधानक की रिपोर्ट से संतुष्ट होकर एसएसपी ने न्यायालय में चार्जशीट समर्पित करने के आदेश दे दिए थे. यह अपने आप में रिकार्ड है.
पीड़िता को मुआवजा मिलने का रास्ता साफ: दरभंगा. दुष्कर्म पीड़िता को मुआवजा मिलने का रास्ता अब साफ हो गया है. इसको लेकर कांड के अनुसंधानक सह महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने 12 जनवरी को जिला कल्याण पदाधिकारी को मुआवजा के लिए प्रस्ताव भी भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




