आम बजट. ग्रामीण विकास से बदलेगी देश की सूरत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

राजनीतिक दल के चंदे की सीमा तय होने से कालेधन के उपयोग पर लगेगी रोक दरभंगा : आम बजट हर क्षेत्र की जनता को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इससे सभी तबके के लोग खुश होंगे. यह बात बधुवार को आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उद्योगपति सह मिथिलांचल चेंबर ऑप कामर्स के […]
विज्ञापन
राजनीतिक दल के चंदे की सीमा तय होने से कालेधन के उपयोग पर लगेगी रोक
दरभंगा : आम बजट हर क्षेत्र की जनता को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इससे सभी तबके के लोग खुश होंगे. यह बात बधुवार को आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उद्योगपति सह मिथिलांचल चेंबर ऑप कामर्स के सचिव विनोद पंसारी ने कही. सुबह से ही बजट पर टकटकी लगाये श्री पंसारी ने कहा कि इसमें ग्रामीण विकास के उपर विशेष ध्यान दिया गया है. ग्रामीण विकास में 28 प्रतिशत आवंटन में वृद्धि की गयी है. बेघरों को घर देने के लिए भी प्रावधान किया गया है.
इस बजट में लघु तथा सूक्ष्म उद्योग के विकास के लिए अधिक पैसा दिया गया है. यह सराहनीय कदम है. टैक्स में भारी छूट दी गयी है. 3500 किमी में नई रेल लाइन बिछाने की घोषणा की गयी है. जाहिर तौर पर आवागमन की सुविधा में इजाफा से विकास की गति तेज होगी. ट्रेन में स्वच्छता का भी खास ख्याल रखा गया है. आइआरसीटीसी ने सर्विस चार्ज हटा दिया है. किसानों के विकास के लिए ऋण देने के लिए बड़ी रकम का प्रावधान किया गया है. कुल मिलाकर यह बजट स्वागत योग्य है. इसका दूरगामी लाभ मिलेगा.
पत्नी नीलम पंसारी की नजर में भी यह बजट स्वागत योग्य है. वे कहती हैं कि इस बजट से मंहगाई में कमी आने की उम्मीद जगी है. अगर सही कार्यान्वयन हो तो निश्चित रूप से मंहगाई पर लगाम लगेगा. नई पीढ़ी के लिए विशेष ध्यान रखा गया है. 350 नए ऑन लाइन कोर्स आरंभ करने की घोषणा की गयी है, जो स्वागत योग्य है. रेल विकास के लिए भी 1.31 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है. वहीं बहू मोना केडिया का कहना है कि गरीबी दूर करने की सार्थक पहलकदमी की गयी है. पुत्र नीतिन पंसारी कहते हैं कि 50 लाख से एक करोड़ तक मात्र 10 प्रतिशत आयकर कर दिया गया है. इस स्लैब में आनेवालों को काफी राहत मिलेगी. पुत्री श्रीजा अग्रवाल की नजर में नया बजट नए भारत निर्माण को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




