मनरेगा के पेड़ काटनेवाले लकड़ी समेत दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

रोज हो रही वृक्षों की कटाई पर रोक की बेहतर पहल नौतन : खड्डा पंचायत के बंगला टोला नहर पर लगे मनरेगा के तहत पेड़ की लकड़ी काटने वाले चोर गिरोह का स्थानीय पुलिस ने उद्भेदन किया है. साथ ही दो लोगों को लकड़ी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. इसे वृक्षों की […]
विज्ञापन
रोज हो रही वृक्षों की कटाई पर
रोक की बेहतर पहल
नौतन : खड्डा पंचायत के बंगला टोला नहर पर लगे मनरेगा के तहत पेड़ की लकड़ी काटने वाले चोर गिरोह का स्थानीय पुलिस ने उद्भेदन किया है. साथ ही दो लोगों को लकड़ी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. इसे वृक्षों की कटाई पर रोक की दिशा में बेहतर पहल माना जा रहा है. यह त्वरित कार्रवाई पुलिस ने खड्डा पंचायत की मुखिया प्यारी देवी के आवेदन के आलोक में किया है.
साथ ही शेष लकड़ी बरामदगी के लिए पुलिस सघन छापेमारी अभियान तेज कर दिया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस ने जाल बिछाया और बैरिया थाना क्षेत्र के बगही गांव में छापेमारी की. जहां से लकड़ी के साथ बांगूर चौधरी और राजकुमार पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि इस मामले में फरार एक अन्य योगी चौधरी को गिरफ्तार कर लकड़ी बरामदगी को छापेमारी जारी है. उल्लेखनीय है कि मनरेगा के अलावा अन्य योजनाओं से तिरहुत बड़ी नहर के अलावा सड़कों के किनारे और अन्य जगहों पर लगाये गये पेड़ों को लंबे समय से चोरी-छिपे कटाई जारी है. लेकिन इस दिशा में किसी स्तर से दिलचस्पी नहीं लिये जाने से अधिसंख्य पेड़ चोरी-छिपे काट लिये गये हैं. लोगों का मानना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से नहरों और सड़क किनारे के वृक्षों की कटाई पर रोक लग सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




