विद्यादायिनी की पूजा आज

Published at :01 Feb 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यादायिनी की पूजा आज

वसंत पंचमी. मां की आराधना में जुटे भक्त, भक्तिमय बना वातावरण दरभंगा : विद्या की अधिष्ठात्री देवी भगवती सरस्वती के पूजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. बुधवार को शुभ मुहुर्त्त में प्रतिमा की पूजा-अर्चना की जायेगी. इसके बाद प्रसाद वितरण होगा. इसको लेकर विशेषकर युवा श्रद्धालुओं का उत्साह छलकता नजर आया. उमंग के […]

विज्ञापन

वसंत पंचमी. मां की आराधना में जुटे भक्त, भक्तिमय बना वातावरण

दरभंगा : विद्या की अधिष्ठात्री देवी भगवती सरस्वती के पूजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. बुधवार को शुभ मुहुर्त्त में प्रतिमा की पूजा-अर्चना की जायेगी. इसके बाद प्रसाद वितरण होगा. इसको लेकर विशेषकर युवा श्रद्धालुओं का उत्साह छलकता नजर आया. उमंग के साथ करीब एक सप्ताह से तैयारी में जुटी युवाओं की टोली मंगलवार की सुबह से ही इसमें व्यस्त नजर आयी. पूजन स्थल की भव्य सजावट में देर रात तक जुटे रहे. उल्लेखनीय है कि विद्या की देवी का पूजन खासकर विद्यार्थी वर्ग बड़े उत्साह से करते हैं. सरकारी शिक्षण संस्थानों से लेकर निजी संस्थानों में धूमधाम से पूजन की तैयारी की गयी है. वहीं स्थानीय स्तर पर गली मुहल्लों में भी पूजा की जा रही है.
इसको लेकर मौलागंज पूरे दिन जाम रहा. दरभंगा-लहेरियासराय पथ पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा. कारण शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाके के श्रद्धालु यहां से प्रतिमा ले जाते हैं. यही हाल हसनचक, वाजितपुर, राजकिला समेत अन्य प्रतिमा निर्माण स्थल पर रहा. विभिन्न भाव-भंगिमा की प्रतिमा पूरी श्रद्धा के साथ श्रद्धालु ले गये. ट्रेन व निजी वाहनों से भी प्रतिमा ले जाते नजर आये.
इस अवसर पर दरभंगा मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं द्वारा वृहत्त आयोजन इस बार भी हो रहा है. आकर्षक पंडाल तैयार किया गया है. बिजली-बत्ती से साज-सज्जा की गयी है. जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो रहा है. मंगलवार की शाम से ही मां शारदे पर आधारित भक्ति गीतों के बोल वातावरण में गूंजने लगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन