प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद संबंधी परिवाद की होगी समीक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेदकर सभागार में की गई. इसमें जिला एवं अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण कार्यालय के द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई. जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया […]
विज्ञापन
दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेदकर सभागार में की गई. इसमें जिला एवं अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण कार्यालय के द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई.
जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया कि परिवाद पत्रों पर सभी लोक प्राधिकार से अपेक्षित अनुपालन प्राप्त हो रहा है. लोक शिकायत निवारण के तहत मामलों के वास्तविक निष्पादन को लिखित रूप में देने का निदेश जिला पदाधिकारी ने दिया. डीएम ने लोक शिकायत निवारण कार्यालय में प्राप्त परिवाद पत्रों पर व्यक्तिगत रूप से सभी लोक प्राधिकार को रूचि लेते हुए समूचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सभी विभागों के प्रभारी पदाधिकारियों को लोक शिकायत से संबधित मामलों पर सजग एवं संवदेनशील रहने को कहा.
परिवाद के निष्पादन में लायें तेजी :
बैठक में प्रत्येक शनिवार को सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को संयुक्त रूप से बैठक कर भूमि विवाद से संबंधित परिवाद पत्रों के निष्पादन की समीक्षा करने एवं इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया. जन शिकायत कोषांग में प्राप्त सभी परिवाद पत्रों को लोक शिकायत निवारण कार्यालयों में हस्तान्तरित करने का आदेश दिया गया.
जर्जर वाहन को करें नीलाम : श्रम विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में सभी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं को मुख्य नियोजक के रूप में निबंधित कराने का निर्देश दिया गया. सभी विभागों के वैसे वाहन जो अब परिचालन के योग्य नहीं है, उनकी नीलामी की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए विहित प्रपत्र जिला नजारत शाखा से प्राप्त करने को कहा गया.
करायें समायोजन : विधि शाखा के सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी एवं एलपीए मामलों की भी समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार हर हालत में चार सप्ताह के अन्दर तथ्य विवरणी बनाकर जमा करना है. राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मानवाधिकार आयोग एवं लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त परिवाद पत्रों को प्राथमिकता के तौर पर निबटाने का निर्देश दिया. लंबित एसी-डीसी विपत्रों की समीक्षा की गई. लंबित एससी-डीसी विपत्रों के मामले पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यालय प्रधान को स्वयं अथवा अधीनस्थ कर्मचारी को महालेखाकार में जा कर डीसी विपत्र जमा करने एवं समायोजन करवाने का निर्देश दिया. बैठक में डीआरडीए निदेशक नरेश झा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जेड हसन, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर अमित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार दिवाकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




