बापू के अधूरे सपनों को पूरा करने का िलया संकल्प

Published at :31 Jan 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
बापू के अधूरे सपनों को पूरा करने का िलया संकल्प

गांधीजी से जुड़े इतिहास को बदलना चाह रही मोदी सरकार दरभंगा : राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. उनके चित्र पर कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की. साथ ही उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया. लहेरियासराय स्थित जिला कार्यालय में संगोष्ठी का […]

विज्ञापन

गांधीजी से जुड़े इतिहास को बदलना चाह रही मोदी सरकार

दरभंगा : राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. उनके चित्र पर कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की. साथ ही उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया. लहेरियासराय स्थित जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन हुआ. इसमें जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी ने जो देश के लिए किया है वह बताने की जरुरत नहीं है. इसे पूरी दुनिया जानती है. लेकिन आज जो केंद्र की मोदी सरकार है वह गांधी के इतिहास को बदलकर अपना इतिहास बनाने के चक्कर में है. इसे देश की जनता बर्दास्त नहीं करेगी. पूर्व मेयर अजय जालान ने कहा कि बापू की कुर्बानी को पूरी दुनिया जानती है. इनके इतिहास से छेड़ छाड़ करने वाले को देश की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में सबक सिखायेगी.
मौके पर जिला प्रवक्ता मो. असलम ने भी विचार रखे. श्रद्धांजलि देने वालों में जिला उपाध्यक्ष रेयाज अली ख़ान, मनोज झा, परमानंद झा, रतिकांत झा, कन्हैया झा, अशोक पासवान, हशमत अली, माधव ठाकुर, सुशील सिंह के अलावा कई अन्य शामिल थे.
वीसी ने किया गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण : दरभंगा . गांधी की पुण्य तिथि पर सोमवार को लनामिवि कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा ने विवि के गांधी सदन में स्थापित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में अधिकारी, कर्मी के साथ विवि के अधिकारी व शिक्षा कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन