अंतिम दिन नामांकन को उमड़ी भीड़

Published at :31 Jan 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
अंतिम दिन नामांकन को उमड़ी भीड़

बहादुरपुर : प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में रिक्त पदों के लिए उप निर्वाचन को लेकर सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों की भीड़ लगी देखी गयी. नामांकन के अंतिम दिन 52 रिक्त पदों के विरूद्ध 46 वार्ड पंच तथा चार वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. बीडीओ अविनाश कुमार […]

विज्ञापन

बहादुरपुर : प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में रिक्त पदों के लिए उप निर्वाचन को लेकर सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों की भीड़ लगी देखी गयी. नामांकन के अंतिम दिन 52 रिक्त पदों के विरूद्ध 46 वार्ड पंच तथा चार वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. बीडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि प्रखंड के 17 पंचायत में 50 पद वार्ड पंच तथा दो पद वार्ड सदस्य का रिक्त पदों पर उपचुनाव करायी जायेगी.जीपीएस रामलखन सहनी ने बताया कि 24 से 30 जनवरी तक नामांकन की तिथि निर्धारित की गयी थी. नामांकन की समीक्षा दो फरवरी को की जायेगी.

इन रिक्त पदों पर 28 फरवरी को उपचुनाव कराया जायेगा. तीन फरवरी को नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह का वितरण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 24 जनवरी से 29 जनवरी तक 23 वार्ड पंच व दोवार्ड सदस्य ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. 30 जनवरी को 46 वार्ड पंच तथा चार वार्ड सदस्यों ने पर्चा दाखिल किया. ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र के 23 पंचायत में से 17 पंचायतों में 50 वार्ड पंच एवं दो वार्ड सदस्य का पद रिक्त है, इसमें ओझौल में छह वार्ड में पंच का उपचुनाव कराया जायेगा. इसी तरह सिमरा नेहालपुर में दो, तारालाही में दो, उघरा महापारा में दो, खराजपुर में एक, दिलावरपुर में तीन, वाजितपुर में तीन, पिड़री में तीन, बरूआरा में चार, हरिपट्टी में चार, डरहार में छह, बहादुरपुर देकुली में तीन, प्रेमजीवर में दो, कुशोथर में दो, विउनी अंदामा में तीन, टीकापट्टी देकुली में एक, मेकनावेदा में तीन पद रिक्त है.

कुशेश्वरस्थान . पंचायत उपचुनाव को लेकर नामांकण पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार तक 5 उम्मीदवारों ने अपना नामांकण दाखिल किया. निर्वाची सह पदाधिकारी बीडीओ विवेक रंजन ने बताया कि गोठानी एवं बड़गांव में एक-एक तथा पकाही झझड़ा पंचायत में दो वार्ड में पंच पद के लिए कुल 5 उम्मीदवारों नें नामांकण पर्चा भरा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन