दिनदहाड़े झपटा महिला का पर्स दुस्साहस. बाइकर्स गैंग की करतूत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2017 3:18 AM (IST)
विज्ञापन

रिक्शा से बेटे का इलाज कराने डॉक्टर के पास जा रही थी महिला पर्स में थे पांच हजार रुपये व अन्य सामान महिला के पति ने थाने में की लिखित शिकायत दरभंगा : पुलिसिया व्यवस्था को धता बताते हुए शनिवार को नगर थाना क्षेत्र के पूअर होम रोड हुंडई शो-रूम के समीप बाइकर्स गैंग ने […]
विज्ञापन
रिक्शा से बेटे का इलाज कराने डॉक्टर के पास जा रही थी महिला
पर्स में थे पांच हजार रुपये व अन्य सामान
महिला के पति ने थाने में की लिखित शिकायत
दरभंगा : पुलिसिया व्यवस्था को धता बताते हुए शनिवार को नगर थाना क्षेत्र के पूअर होम रोड हुंडई शो-रूम के समीप बाइकर्स गैंग ने रिक्शा से जा रही एक महिला का पर्स झपट कर भाग निकला. महिला के चिल्लाने पर जबतक लोग समझ पाते, अपराधी भाग निकला. जानकारी के अनुसार मिर्जापुर निवासी महिला अपने बेटे के इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा रही थी. हुंडई शो-रूम के पास जैसे ही रिक्शा पहुंचा. बाइक सवार अपराधी महिला का पर्स झपट कर भाग निकला. पर्स में करीब पांच हजार रुपये व डॉक्टर का पर्ची वगैरह था. इस संबंध में महिला के पति ने नगर थाना में आवेदन दिया है. पूछने पर नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने घटना की पुष्टि की है.
बता दें कि 25 जनवरी को नगर थाना क्षेत्र के एमएआरएम कॉलेज के समीप बाइक सवार अपराधियों ने दिनहदाड़े एक वृद्ध के हाथ से रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गया था. जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति बैंक से रुपये निकालकर मार्केटिंग करने टाबर जा रहे थे. वहीं पिछले सप्ताह लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मिल्लत कॉलेज रोड में नर्सरी से पौधा खरीदने जा रही एक छात्रा से भी बाइकर्स गैंग ने दिनदहाड़े पर्स झपट कर भाग निकला था. हालांकि छात्रा ने बाइक सवार अपराधियों का पीछा भी किया. लेकिन वह भाग निकलने में कामयाब रहा.
गैंग के निशाने पर छात्राएं महिलाएं व वृद्ध
शहर में बाइकर्स गैंग का खौफ दिखने लगा है. दिनदहाड़े यह गैंग छात्रा, महिला व वृद्ध को अपना सॉफ्ट टारगेट बनाने लगा है. मौका मिलते ही बाइक सवार गैंग अपने टारगेट को अंजाम देकर हवा की रफ्तार में भाग निकलता है. लगातार हो रही इस घटना पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अभी तक कोई कारगर कदम नहीं उठा पायी है. इसके कारण बाइकर्स गैंग बेलगाम होकर घटना को अंजाम देने में लगा हुआ है. दूसरे इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि बाइकर्स गैंग छोटी-छोटी घटना को अंजाम देता है. इसके कारण अधिकांश मामला थाने में भी नहीं पहुंचता है. यही कारण है कि वरीय पुलिस पदाधिकारियों की इसपर नजर नहीं पड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




