ePaper

दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 3 दोषियों को उम्रकैद

Updated at : 27 Jan 2017 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 3 दोषियों को उम्रकैद

दरभंगा : बिहार में दरभंगा की एक अदालत ने आज तीन व्यक्तियों को एक दलित लड़की से सामूहिकदुष्कर्म का दोषी ठहराया और उन्हें कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनायी. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अशोक कुमार श्रीवास्तव ने प्रत्येक दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. न्यायाधीश ने आदेश दिया कि तीनों […]

विज्ञापन

दरभंगा : बिहार में दरभंगा की एक अदालत ने आज तीन व्यक्तियों को एक दलित लड़की से सामूहिकदुष्कर्म का दोषी ठहराया और उन्हें कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनायी. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अशोक कुमार श्रीवास्तव ने प्रत्येक दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया.

न्यायाधीश ने आदेश दिया कि तीनों मृत्यु तक जेल में रहेंगे. तीनों ऑटो रिक्शा चालक शमीम उर्फ छोटू और उसके मित्रों बिरेंद्र यादव और राम कुमार साह ने 19 मई 2015 को लड़की को अपने वाहन में रेलवे स्टेशन चलने के लिए राजी किया तथा विश्वविद्यालय पुलिस थाना क्षेत्र स्थित एक बस स्टैंड के पास एक सुनसान स्थान पर उससे बलात्कार किया. दरभंगा पुलिस ने तीनों को अपराध के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन