नीली बत्ती, पुलिस व प्रेस लिखे वाहनों की होगी जांच

दरभंगा : यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आइजी उमा शंकर सुधांशु एक बार फिर से सख्त नजर आ रहे हैं. सोमवार को मधुबनी जाने के क्रम में आइजी श्री सुधांशु शहर में यातायात व्यवस्था की लचर हालत को संज्ञान लिया है. ट्राफिक व्यवस्था में सुधार के लिए मंगलवार को आईजी ने एसएसपी […]
दरभंगा : यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आइजी उमा शंकर सुधांशु एक बार फिर से सख्त नजर आ रहे हैं. सोमवार को मधुबनी जाने के क्रम में आइजी श्री सुधांशु शहर में यातायात व्यवस्था की लचर हालत को संज्ञान लिया है. ट्राफिक व्यवस्था में सुधार के लिए मंगलवार को आईजी ने एसएसपी को लिखे पत्र में मुख्यालय डीएसपी को ट्राफिक का वरीय प्रभार देने को कहा है. मुख्यालय डीएसपी सुबह-शाम ट्राफिक ड्यूटी का निरीक्षण कर एसएसपी को रिपोर्ट सौंपेंगे. उन्होंने शहर में नो इंट्री का सही से पालन होने पर नाराजगी जतायी है. आइजी ने नो इंट्री के सख्ती से पालन करने निर्देश दिए हैं.
वहीं वाहनों पर वीआइपी व इमरजेंसी लाइट के गलत इस्तेमाल, पुलिस व प्रेस लिखे वाहनों की नियमित चेकिंग करने के आदेश दिए हैं. कहा है कि कतिपय लोग अपने वाहनों पर नीले रंग की बत्ती लगाकर नोइंट्री में धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं. वहीं वाहनों पर पुलिस लिखकर व इसके निशान के साथ प्रेस लिखे वाहनों का भी गलत इस्तेमाल किये जाने की सूचना है. इस पर भी लगाम लगाने की जरूरत है. आईजी ने ट्राफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए आमजन और बुद्धिजीवियों से भी सहयोग लेने के सुझाव दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




