कर्पूरी के सपने को साकार करने में जुटी भाजपा

दरभंगा : जननायक कर्पूरी ठाकुर ने समरस समाज की स्थापना का बीजारोपण किया था. सबका साथ, सबका विकास के उनके नारे को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है. उनके बताये मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही है. यह बात भाजपा के जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने कही. मंगलवार को वे जननायक की […]
दरभंगा : जननायक कर्पूरी ठाकुर ने समरस समाज की स्थापना का बीजारोपण किया था. सबका साथ, सबका विकास के उनके नारे को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है. उनके बताये मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही है. यह बात भाजपा के जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने कही. मंगलवार को वे जननायक की प्रतिमा पर मल्यार्पण के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जननायक ने जो सपना देखा था, आज भाजपा उसी को साकार करने में जुटी है. समाज के सबसे नीचे की पंक्ति में खड़े लोगों को मुख्य धारा में जोड़ रही है. श्री मोदी सबको साथ लेकर सभी का विकास करने में जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




