स्कूली बच्चों ने शृंखला में निभायी अहम जिम्मेदारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jan 2017 3:42 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : नशाबंदी के समर्थन में शनिवार को मानव शृंखला में शामिल होने को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह रहा. विभिन्न स्कूलों से बच्चों ने मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 10 बजे के बाद से ही हुजूम में निर्धारित स्थलों पर पहुंचने लगे. निर्धारित स्थल के इर्द-गिर्द तैनात समन्वयक एवं अधिकारी […]
विज्ञापन
दरभंगा : नशाबंदी के समर्थन में शनिवार को मानव शृंखला में शामिल होने को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह रहा. विभिन्न स्कूलों से बच्चों ने मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 10 बजे के बाद से ही हुजूम में निर्धारित स्थलों पर पहुंचने लगे. निर्धारित स्थल के इर्द-गिर्द तैनात समन्वयक एवं अधिकारी बच्चों को कतारबद्ध करने में जुट गये.
सरकारी स्कूल के पांच से 12 वीं के बच्चों के अलावा विभिन्न निजी विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया. इनके साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं हाथों में हाथ मिलाकर मानव श्रृंखला को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी. निजी विद्यालयों में जीएम रोड स्थित रोज पब्लिक स्कूल के निदेशक नीलमणि मुखर्जी, दरभंगा पब्लिक स्कूल एवं महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के निदेशक हीरा कुमार झा, गुरुकुल पब्लिक स्कूल के निदेशक पंकज कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया.
वहीं सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भी शिक्षकों के नेतृत्व में मानव शृंखला के अधिकांश रुटों पर छाये रहे. केवटी के दिल्ली मोड़ से खिरमा-केवटी पथ स्कूली बच्चे ड्रेस एवं बैच तथा पोस्टर को चिपकाये मानव शृंखला में खुशनुमा छटा विखेर रहे थे. ऐसी स्थिति कमोबेश प्राय: रुटों पर देखा गया. मध्य एवं माध्यमिक विद्यालय के बरही से वेल ड्रेस्ड बैच के साथ करीब छह सौ बच्चों के हिस्सेदारी पर बीडीओ तौकीर अहमद ने मोबाइल पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार को धन्यवाद दिये. इस समाचार को सुन बच्चों का उमंग देखने लायक था. कार्यक्रम को सफल बनाने में बीइओ विशुनदेव यादव, सीआरसी मोहन दास, बीआरपी नवल किशोर झा, समन्वयक चंद्रभानु सिंह यादव आदि सक्रिय रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




