गन्ना पेराई की आड़ में शराब के धंधे का खुलासा

मनीगाछी (दरभंगा) : मनीगाछी थाना पुलिस ने अमताही गांव में गन्ना पेराई की आड़ में अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया है. साथ ही कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है. उसके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गयी है. छापेमारी के दौरान ईंख की सिठ्ठी के ढेर से 357 बोतल विदेशी […]
मनीगाछी (दरभंगा) : मनीगाछी थाना पुलिस ने अमताही गांव में गन्ना पेराई की आड़ में अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया है. साथ ही कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है. उसके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गयी है. छापेमारी के दौरान ईंख की सिठ्ठी के ढेर से 357 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी. इसके साथ नजारा महमूदा के सुंदर ठाकुर के पुत्र लक्ष्मण ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया. इस क्रम में 180 एमएल के 318 आरएस सहित अन्य ब्रांड की 39 बोतल शराब जब्त की गयी. इस दौरान पुलिस ने चार मोटरसाइकिल भी जब्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




