सुविधा रेलवे ने दिया होली व समर स्पेशल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : होली व समर स्पेशल ट्रेन के रूप में विशेष गाड़ी का परिचालन होगा. रेलवे ने इसकी सूचना जारी कर दी है. दरभंगा से दिल्ली के यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए विभाग ने एसी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह दरभंगा से दिल्ली के बीच सप्ताह में दो दिन […]
विज्ञापन
दरभंगा : होली व समर स्पेशल ट्रेन के रूप में विशेष गाड़ी का परिचालन होगा. रेलवे ने इसकी सूचना जारी कर दी है. दरभंगा से दिल्ली के यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए विभाग ने एसी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.
यह दरभंगा से दिल्ली के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी. इसका परिचालन दो मार्च से आरंभ होगा. यह 30 जून तक जारी रहेगा. जानकारी के अनुसार दिल्ली से 04406 नंबर से यह ट्रेन 2 मार्च से 29 जून तक प्रत्येक गुरूवार व सोमवार को चलेगी. दिल्ली से पूर्वाह्न 11.15 बजे खुलनेवाली यह गाड़ी अगले दिन पूर्वाह्न 9.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वहीं दरभंगा से 04405 नंबर से सप्ताह में प्रत्येक शुक्रवार व मंगलवार को दोपहर 12 बजे को दिल्ली के लिए रवाना होगी जो अगले दिन दोपहर 12.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
इसमें एसी-टू की पांच व एसी-थ्री आठ बोगियां रहेंगी. इसमें पेंट्रीकार की भी सुविधा दी गयी है. दो एसएलआर बोगी भी रहेगी. दरभंगा से यह ट्रेन भाया समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, बरेली व मुरादाबाद के रास्ते दिल्ली तक जायेगी. दरभंगा से तीन मार्च को इसकी पहली खेप रवाना होगी. अंतिम रेक 30 जून को प्रस्थान करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




