शराब के साथ चार गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

पांच बोतल शराब, ताश व 13 हजार रुपये बरामद दरभंगा : एएसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर सोमवार की देर शाम दंगा निरोधक दस्ता के प्रभारी प्रअनि जर्नादन शर्मा के नेतृत्व में अलीनगर गाछी में शराब व जुअे के अड्डे पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. एएसपी ने बताया कि सूचना थी […]
विज्ञापन
पांच बोतल शराब, ताश व 13 हजार रुपये बरामद
दरभंगा : एएसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर सोमवार की देर शाम दंगा निरोधक दस्ता के प्रभारी प्रअनि जर्नादन शर्मा के नेतृत्व में अलीनगर गाछी में शराब व जुअे के अड्डे पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. एएसपी ने बताया कि सूचना थी कि अलीनगर गाछी में शराब के साथ जुआ चल रहा है. सूचना पर आज शाम दंगा नियंत्रण दस्ता के प्रभारी के साथ सिपाही अमित, बब्लू, दीपक, अनमोल, रंजीत व रंजन सिंह को छापेमारी कर भेजा गया. छापेमारी में शराब की शीलबंद व खाली बोतल, ग्लास, ताश के पत्ते व करीब 13 हजार रुपये बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि छापेमारी में मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद निवासी शब्बीर के पुत्र मो़ शलीम व अलीनगर निवासी सुहैल अहमद के पुत्र मो. अफसर हुसैन को गिरफ्तार किया गया.
उन्होंने बताया कि छापेमारी में मो. शलीम के घर से डिब्बे में बंद सात विषधर सांप पाया गया. पूछने पर बताया कि उसे बचपन से सांप पकड़ने का शौक है. किसी के घर में सांप होने की सूचना पर वह पैसे लेकर उसे पकड़ता है. पकड़ने के बाद संपेरा को सौंप देता है. इधर, शलीम ने पुलिस को शराब के बड़े कारोबारी का भी नाम बताया है. शलीम के बताए शराब के अवैध कारोबारी की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है.
विवि थाने पर अवैध शराब कारोबारी व बरामद दारू के साथ एएसपी दिलनवाज अहमद, विवि थानाध्यक्ष अमरेंद्र ठाकुर व मब्बी ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




