16 बोतल व 56 टेट्रा पैक शराब के साथ दो गिरफ्तार

Published at :17 Jan 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
16 बोतल व 56 टेट्रा पैक शराब के साथ दो गिरफ्तार

दरभंगा : एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार की रात छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये कारोबारियों में अलीनगर मोहल्ला का राजकिशोर राउत तथा छट्ठी पोखर का मोहन कुमार शामिल है. पुलिस ने दोनों जगह से 16 बोतल विदेशी शराब तथा शराब […]

विज्ञापन

दरभंगा : एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार की रात छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये कारोबारियों में अलीनगर मोहल्ला का राजकिशोर राउत तथा छट्ठी पोखर का मोहन कुमार शामिल है. पुलिस ने दोनों जगह से 16 बोतल विदेशी शराब तथा शराब का 56 टेट्रा पैक बरामद किया है.

इसमें 10 बोतल रम, तीन बोतल रॉयल स्ट्रेग व तीन रायल स्टाइल शराब की बोतल है. एएसपी श्री अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मोहन कुमार तथा राजकिशोर शराब का अवैध धंधा कर रहा है. पुलिस ने आनन-फानन में तैयारी पूरी कर छापेमारी की. एहतियातन दंगा नियंत्रक बल को भी साथ में रखा गया. अभियान में विवि थानाध्यक्ष अमरेंद्र ठाकुर, मब्बी ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार आदि शामिल थे. पुलिस के अनुसार मोहन कुमार पहले भी दारू बेचने के मामले में जेल की हवा खा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन