कुशेश्वरस्थान के 13 ऋणियों के खिलाफ वारंट जारी

दरभंगा : नीलाम पत्र वादों में 13 देनदारों के विरूद्ध ऋण राशि वसूली के लिए कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष को वारंट नोटिस तामिला करा दिया गया है. वरीय उपसमाहर्ता सह नीलाम पत्र पदाधिकारी रमेश चंद्र चौधरी ने बताया कि वारंट नीलाम पत्र न्यायालय से जारी किया गया है. आठ लाख से उपर के एक, सात लाख […]
दरभंगा : नीलाम पत्र वादों में 13 देनदारों के विरूद्ध ऋण राशि वसूली के लिए कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष को वारंट नोटिस तामिला करा दिया गया है. वरीय उपसमाहर्ता सह नीलाम पत्र पदाधिकारी रमेश चंद्र चौधरी ने बताया कि वारंट नीलाम पत्र न्यायालय से जारी किया गया है. आठ लाख से उपर के एक, सात लाख से उपर के एक, छह लाख से उपर के चार, पांच लाख से उपर के दो, चार लाख से उपर के दो, तीन लाख से उपर के दो, दो लाख से उपर के एक ऋणी के खिलाफ वारंट है.
उन्होंने बताया कि एक करोड़ के लगभग सरकार राशि एक ही प्रखंड में बकाया है. ऋणियोंमें कुशेश्वरस्थान के जितेंद्र कुमार राय, मनोज कुमार राय, सुभाष कुमार राय, वसीम अकरम, अमरेंद्र कुमार सदा, राज कुमार पासवान, जगन्नाथ साह, भिखारी राय, राम उदगार राय, प्रहलाद राय, फुलेश्वरर दास, श्याम नंदन यादव, पुलिंद्र पासवान शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




