चाकूबाजी मामले में दो पकड़े गये

Published at :17 Jan 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
चाकूबाजी मामले में दो पकड़े गये

कार्रवाई मैच के आयोजन स्थल को ले हुआ विवाद चाकूबाजी मामले में गिरफ्तार युवक. दरभंगा : म्यूजियम 26 नंबर गुमती के समीप रविवार की शाम हुई चाकूबाजी मामले में गांधीनगर कटरहिया निवासी गोल्डी के बयान पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में गोल्डी ने बताया कि कल शाम एहसान के […]

विज्ञापन

कार्रवाई मैच के आयोजन स्थल को ले हुआ विवाद

चाकूबाजी मामले में गिरफ्तार युवक.
दरभंगा : म्यूजियम 26 नंबर गुमती के समीप रविवार की शाम हुई चाकूबाजी मामले में गांधीनगर कटरहिया निवासी गोल्डी के बयान पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में गोल्डी ने बताया कि कल शाम एहसान के साथ बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान म्यूजियम गुमती के समीप दो दर्जन लोगों ने उन दोनों को घेरकर जानलेवा हमला कर दिया. बताया कि कबीरचक निवासी किशोरी पासवान के पुत्र राजू राज व छपकी निवासी दिलीप पासवान के पुत्र रेशम कुमार ने चाकू मारकर घायल कर दिया.
मारपीट करने के बाद सभी जेपी चौक की ओर भाग निकला. प्राथमिकी में गोल्डी ने आधे दर्जन युवकों की पहचान की है. सरेशाम दो युवकों को चाकू मारकर घायल करने की सूचना मिलने पर एएसपी दिलनवाज अहमद ने घटना को गंभीरता से लेते हुए घायलों को देखने डीएमसीएच पहुंचे. डीएमसीएच परिसर में ही टीम गठित कर एएसपी ने सदर, विवि, बेता पुलिस के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने रेशम कुमार, चंदन सिंह के अलावा तीन युवकों को हिरासत में ली.
इसमें से एक युवक के निर्दोश पाए जाने पर एएसपी ने स्वयं इसकी छानबीन की. उन्होंने घायलों को हिरासत में लिए गए निर्दोष युवक की तस्वीर दिखाई गई. तस्वीर देखने के बाद घायलों ने बताया कि घटना के वक्त उक्त युवक नहीं था. इसके बाद पुलिस ने उसे थाने पर से पीआर बांड भराकर छोड़ दिया. इधर डीएमसीएच में इलाजरत घायलों ने बताया कि दो दिन पहले गांधीनगर कटरहिया में कुछ युवक दो दिन पहले अनाधिकृत स्थल पर हॉर्न लगाकर क्रिकेट मैच खेल रहे थे. मुहल्ले के लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया. नहीं मानने पर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वहां पर खेल रोका गया.
लोगों का कहना है कि इसीके प्रतिशोध में युवकों ने योजना बनाकर गोल्डी व एहसान पर जानलेवा हमला कर दिया. लोगों ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई की तारीफ की. कहा कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. जिसमें दो आरोपी पकड़े गए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन