मानव शृंखला तैयार कर बनायें विश्व रिकार्ड

Published at :17 Jan 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
मानव शृंखला तैयार कर बनायें विश्व रिकार्ड

कार्यकर्ताओं से जदयू नेताओं ने किया आह्वान शीघ्र मिले निषाद को एसटी का दर्जा: मुकेश 2016 का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी. दरभंगा : सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि निषद समाज को राजनीतिक हक और अधिकार दिलाने के लिए अंतिम दम तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा. सोमवार […]

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से जदयू नेताओं ने किया आह्वान

शीघ्र मिले निषाद को एसटी का दर्जा: मुकेश
2016 का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी.
दरभंगा : सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि निषद समाज को राजनीतिक हक और अधिकार दिलाने के लिए अंतिम दम तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा. सोमवार को पटना के अवर अभियंता भवन में निषाद विकास संघ द्वारा वर्ष 2016 में किये गये कार्यो का वार्षिक रिपोर्ट जारी करते हुये संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि निषाद समाज को एसटी का दर्जा देने में बिहार सरकार देरी कर रही है. निषाद समाज के संघर्ष की गाथा जग जाहिर है. सरकार निषादों की धैर्य की परीक्षा नहीं ले. समाज की चट्टानी एकता के कारण ही उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव की सरकार को भी निषाद को एसटी का दर्जा देने के लिए अनुसंशा करना पड़ा.
सन ऑफ मल्लाह ने रिपोर्ट कार्ड की व्याख्या करते हुये कहा कि निषाद समाज के उत्थान के लिए कई कार्य किये गये है और कई निर्णायक कार्य करना बाकि है.
जन कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए पूरे बिहार में निषाद विकास संघ कार्य करेगी. इसके लिए दस युवाओं की टीम निषाद के घर-घर जाकर लोगो को जागरूक करेंगे. प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिलाना मुख्य रूप से शामिल है. इस कार्य को देख रेख के लिए सौ निषादों की टीम बनाया गया है. दो वर्ष में पांच लाख निषादों को लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है.
सन ऑफ मल्लाह ने कहा कि निषाद विकास संघ की ओर से एक वर्ष का बीमा प्रीमियम भरा जाएगा. हरी झंडी दिखाकर इस टीम को सन ऑफ मल्लाह ने रवाना किया. इस मौके पर उमेश सहनी, बैद्यनाथ सहनी, ब्रह्मदेव सहनी सहित राज्य भर से पहुंचे सैकड़ों निषाद उपस्थित थे.
वर्ष 2016 का जारी किया रिपोर्ट कार्ड
कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने को रवाना किया युवाओं की टीम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन